धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अनियमितता पर जताई सख्त नाराजगी

Updated on 20-12-2025 01:05 PM

बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौण्डीलोहरा विकासखण्ड के गैंजी तथा डौण्डी विकासखण्ड के चिखलाकसा, कोटागांव, भर्रीटोला एवं घोटिया धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन कर अब तक खरीदे गए धान की मात्रा, ग्रामवार औसत पैदावार और रकबा समर्पण की स्थिति की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल वास्तविक किसानों का वास्तविक धान ही शत-प्रतिशत खरीदा जाए तथा किसी भी स्थिति में कोचियों व व्यापारियों से अवैध खरीदी न हो।

चिखलाकसा केंद्र में धान बोरों की तौल कराए जाने पर निर्धारित 40 किलो 680 ग्राम से अधिक वजन पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और समिति प्रबंधक भगवान सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।गैंजी केंद्र में निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से संवाद किया और रकबा समर्पण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। एक किसान के घर में रखे अतिरिक्त धान के भौतिक सत्यापन के लिए अधिकारियों की टीम भेजने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता जांच, डबल टोकन पर सत्यापन तथा प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.