धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य : कलेक्टर

Updated on 12-01-2026 12:09 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी के लिए बचे हुए शेष दिनों में सभी शासन के निर्देशानुसार तजी से कार्य करेंगे। वास्तविक किसान की शुद्ध धान की खरीदी करने के लिए सभी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि कोचियों एवं बिचौलियों के अवैध धान के परिवहन तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दे। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी जो धान खरीदी के कार्य के दौरान लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कोचियों एवं बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी समन्वित तरीके से कार्य करें। उन्होंने धान के उठाव में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंतर्राज्यीय सीमाओं में चेक पोस्ट पर कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के शुद्ध धान खरीदी पर ध्यान केन्द्रित करते हुए ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने काटे गए ट्रांसपोर्टिंग आर्डर एवं डिलिवरी आर्डर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव समानांतर चलते रहना चाहिए।

कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी धान खरीदी कार्य के निरीक्षण के लिए फिल्ड पर रहेंगे तथा भौतिक सत्यापन, अन्य पंजी व व्यवस्था का अवलोकन करेंगे। अवैध धान परिवहन एवं धान उपार्जन की निगरानी का कार्य करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सतर्क एप के माध्यम से धान के उठाव की मानिटरिंग की जा रही है। कस्टम मिलिंग के समय धान उठाव के समय कार्य । उन्होंने कहा कि जीपीएस सिस्टम के माध्यम से धान के उठाव कार्य की निगरानी की जा रही है। सभी समिति प्रबंधक इसके अनुरूप कार्य करें। धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से होते रहे। धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सतर्क एप के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी  रविन्द्र सोनी, उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर  अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर  विश्वास कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.