कलेक्टर ने पावर लिफ्टर किशन को दी 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

Updated on 05-05-2026 12:53 PM

रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक प्रदान कर आर्थिक सहयोग दिया।

 किशन लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर आगरा में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा फरीदाबाद में कांस्य पदक अर्जित किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने राज्य स्तर पर 6 स्वर्ण पदक जीता और प्रदेश का नाम रौशन किया है।

वर्तमान में  किशन लाल आगामी अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए नियमित अभ्यास भी कर रहे हैं। किशन लाल ने बताया कि उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, संतुलित आहार, खेल उपकरण, यात्रा एवं पंजीयन शुल्क सहित विभिन्न आवश्यकताओं पर पर्याप्त व्यय की आवश्यकता होती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण वे इन सभी खर्चों को स्वयं वहन करने में असमर्थ हैं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा जिले के दिव्यांग साथियों को हम हर क्षेत्र में सशक्त बनाना चाहते हैं। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने  किशन लाल को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.