कलेक्टर ने बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा

Updated on 13-06-2024 06:43 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेवघाट में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। 

कलेक्टर ने राज्य आपदा मोचन दल की तैयारियों की सराहाना की। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान इन्द्रावती नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पलटी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अण्डरवाटर कैमरा, लाईफ जैकेट, लाईफ ब्याय आस्का लाईट, पेलिकेन लाईट, सर्च लाईट विभिन्न प्रकार के चैन-सा का प्रयोग कर बाढ़-बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।

जिले में बाढ प्रभावित क्षेत्र लगभग 15 गांवों  के ग्रामिणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना व पीने वाले 1 लीटर वाटर बाटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवान द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, आईपीएस उदित पुष्कर, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, प्रवीण वर्मा, नगर सेना सेनानी एसके मार्बल, पुलिस, स्वास्थ्य, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामिणजन उपस्थिति थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.