महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी कांग्रेस

Updated on 19-04-2026 01:27 PM
रायपुर, महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशभर में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। 20 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसके बाद आंदोलन और जन जागरण की रणनीति तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपना नाम बदलकर “भारतीय झूठा पार्टी” रख लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे लागू करने के बजाय परिसीमन के बहाने टाल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के कंधे पर बंदूक रखकर परिसीमन बिल को आगे बढ़ाना चाहती है, जो पूरी तरह गलत है।

लोकसभा में पास नहीं हो सका बिल

महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पारित नहीं हो सका। बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इस प्रस्ताव में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान रखा गया था।

पीएम मोदी ने मांगी माफी, विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए बिल पास नहीं हो पाने पर माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि संशोधन नहीं हो सका, जिसके लिए वे क्षमा चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ पार्टियों के लिए दल हित, देशहित से बड़ा हो गया है, जिसका नुकसान नारी शक्ति को उठाना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति के कारण महिलाओं के अधिकारों को झटका लगा है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण प्रस्ताव गिरने के बाद विपक्ष ने खुशी जताई, जबकि देश की करोड़ों महिलाओं की उम्मीदें संसद से जुड़ी थीं। नारी शक्ति इस अपमान को नहीं भूलेगी और इस पूरे घटनाक्रम को याद रखेगी।

अभियान के जरिए बनाएंगे माहौल

कांग्रेस का कहना है कि वह इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में माहौल बनाएगी और महिलाओं के अधिकारों को लेकर जन जागरण अभियान चलाएगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, यह मुद्दा आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक विषय बन सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.