मैनपाट महोत्सव के आखिरी दिन दंगल प्रतियोगिता का हुआ फैसला

Updated on 16-02-2026 11:37 AM

अंबिकापुर। मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को दंगल प्रतियोगिता का फैसला हुआ। पहलवानों ने जीत के लिए दमखम दिखाया, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं का फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ केशरी पुरूष वर्ग दंगल में 80 किग्रा से अधिक की श्रेणी में विजेंद्र पाल सिंह जीते, उपविजेता पहलवान सतपाल रहे। विजेता को 11 हजार रुपए और उपविजेता को 5100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ कुमार 80 किग्रा से कम श्रेणी में पवन जीते, उपविजेता मनीष यादव रहे। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। इसी तरह महिला वर्ग 60 किग्रा से अधिक रानी लक्ष्मीबाई श्रेणी में संतोषी विजेता और आरती पाण्डेय उपविजेता रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 की राशि से पुरस्कृत किया गया। छत्तीसगढ़ दुर्गावती श्रेणी 60 किग्रा से कम में ग्रेसी पटेल जीती और दूसरे स्थान पर अंजली पाण्डेय रही। इस श्रेणी में विजेता को 5100 रुपए और उपविजेता को 2100 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.