DA, कैशलेस स्वास्थ्य बीमा और पदोन्नति की मांग ने पकड़ा जोर... 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में कर्मचारी करेंगे मंत्रालय का घेराव

Updated on 15-01-2026 01:06 PM
भोपाल: तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के आह्वान पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी 16 जनवरी 2026 को मंत्रालय का घेराव करेंगे। प्रमुख मांगों में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के बीच अंतर समाप्त करना, कंप्यूटर दक्षता के आधार पर अलग वेतन व्यवस्था समाप्त करना, परिवीक्षा अवधि में पूरा वेतन देना और लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करना शामिल है।

परिवीक्षा अवधि में वेतन विसंगति

महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि में 70, 80 और 90 प्रतिशत वेतन मिलता है। जबकि राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी अवधि में पूरा वेतन मिलता है। कर्मचारी समान व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

अन्य प्रमुख मांगें

कर्मचारियों ने कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना को शीघ्र लागू करने की मांग की है। साथ ही सहायक ग्रेड तीन से निरीक्षक पद के लिए विभागीय परीक्षा उचित माध्यम से कराने की भी मांग शामिल है। इसके अलावा संविदा-आउटसोर्स से स्थायीकर्मी बने कर्मचारियों के नियमितीकरण और समयमान वेतनमान लागू करने की मांग भी उठाई गई है।

सरकार से असंतोष

कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि पिछले दो साल में सरकार ने कर्मचारियों की किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दिया। न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं किया गया और पदोन्नतियों की प्रक्रिया उलझी हुई है। केंद्र के सामान तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता भी अब तक कर्मचारियों को नहीं दिया गया है।

आंदोलन का समर्थन

इस आंदोलन को कई कर्मचारी संगठनों का समर्थन प्राप्त है। कर्मचारी मंच, मंत्रालय अधिकारी कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, वाहन चालक कर्मचारी संघर्ष मोर्चा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोर्चा सक्रिय रूप से इस आंदोलन में शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.