डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ

Updated on 22-04-2026 02:15 PM

बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर ने रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (आरटीएन) सेवा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 18 अप्रैल 2026 से जिले के चार नए क्षेत्रों में आरटीएन सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे डाक संचार और अधिक सुदृढ़ एवं तेज हो सकेगा। बिलासपुर आरएमएस (रेल डाक सेवा) से लोरमी, जैजैपुर, मरवाही और भैसमा उप डाकघर तक आरटीएन सेवा प्रारंभ की गई है। इससे इन क्षेत्रों में डाक के त्वरित आदान-प्रदान, ट्रैकिंग और डिलीवरी में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

 बिलासपुर आरएमएस से लोरमी उप डाकघर तक के लिए रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में बिलासपुर आरएस, चकरभाठा, बिल्हा, पथरिया, तखपुर और मुंगेली जोड़ा गया है। वहीं, जैजैपुर उप डाकघर के लिए मस्तुरी, जयरामनगर, गोपालनगर, नरियरा, पामगढ़, खरोद, शिवरीनारायण, बिर्रा, बम्हनी बाजार, जैजैपुर शामिल हैं। मरवाही उप डाकघर के लिए सकरी, गनियारी, करगी रोड, बेलगहना, पेंड्रा रोड, पेंड्रा और मरवाही को शामिल किया गया है। भैसमा उप डाकघर के लिए कोनी, रतनपुर, पाली, कटघोरा, पोड़ी उपरोड़ा, जमनीपाली, बालको नगर, कोरबा एचओ और भेसमा को रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में जोड़ा गया है। इसी प्रकार चंद्रपुर एवं डब्ल्यूसीएल गेवरा मार्ग के लिए भी आरटीएन सेवा शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।

डाक विभाग ने इस विस्तार से क्षेत्रीय स्तर पर डाक सेवाओं की निगरानी, पार्सल और स्पीड पोस्ट की डिलीवरी, स्थानीय व्यापार और ई-कॉमर्स को बढ़ावा मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी डाक सेवाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा। विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और डाक विभाग को बेहतर, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने में सहयोग करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2026
बिलासपुर , बिलासपुर में अब सड़कों पर मनमर्जी से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस 'विजिबल पुलिसिंग' के जरिए तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नकेल कसने की तैयारी…
 07 June 2026
तिल्दा, रायपुर, खरोरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम देवगांव और अमलीतालाब क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
 07 June 2026
बलरामपुर , रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जमीन का फर्जी दस्तावेज दिखाकर 27 लाख की धोखाधड़ी की गई। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी, तो उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां…
 07 June 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक राईसमिल में आग लग गई। राईस मिल के गोदाम से निकलते धुंए को देखकर घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग…
 07 June 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी…
 07 June 2026
अम्बिकापुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर अंतर्गत 19 ग्राम पंचायतों…
 07 June 2026
रायपुर। मालवीय रोड स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में 1 से 10 जून तक आयोजित 10 दिवसीय विशेष 'ग्रीष्मकालीन श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर' सफलता के नए…
 06 June 2026
राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के प्रभारी सचिव  अविनाश चम्पावत आज डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर…
Advt.