जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Updated on 11-12-2025 01:01 PM

दुर्ग । जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद मिश्रा ने आज जिले के दुर्ग एवं धमधा विकास खण्ड के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरहोला में पदस्थ कर्मचारियों का विभिन्न तिथियों के लिए दिये गये अवकाश आवेदन उपस्थिति पंजी में दबे पाये गये। उपस्थिति पंजी अवलोकन करने पर उक्त तिथियों में अवकाश प्रविष्ठि के बजाय पंजी में हस्ताक्षर पाये गये प्रातः 10.10 बजे तक विद्यालय में ताला लगा पाया गया जबकि कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश हैं। उक्त अनियमितता के लिए संबंधित संस्था प्राचार्य एवं समस्त अनुपस्थितों को नोटिस जारी किया गया हैं। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गिरहोला के निरीक्षण दौरान कक्षा स्तरीय ज्ञान का होना नही पाये जाने पर उपस्थित शिक्षकों को 31 दिसम्बर 2025 तक कक्षा स्तरीय ज्ञान कराये जाने, विद्यालय में स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर स्वच्छता बनाये रखने के निर्देश दिये गये है।

शासकीय उ.मा.वि. सेमरिया के निरीक्षण दौरान  रमेश कुमार ठाकुर, व्याख्याता एल.बी. शालेय कार्य से अनुपस्थित पाये गये,  रूपेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक गेड-03 शाला समय तक उपस्थित नही मिले उक्त अनियमितता के लिए संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है जवाब प्राप्ति उपरांत एक दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी ।

सेजेस जामुल का निरीक्षण दौरान  प्रीतम बन्छोर, कविता पाण्डेय, श्रीमती वंदना शर्मा व्याख्याता एवं श्रीमती कविता प्राणिग्राही, व्याख्याता (संविदा) शाला समय तक अपने कार्य पर उपस्थित नही पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया हैं। शास.उ.मा.वि. कुरूद का निरीक्षण दौरान  राजेन्द्र कुमार मरकाम, सहायक ग्रेड-02 बिना पूर्व सूचना एवं आवेदन के कार्य से अनुपस्थित पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान नियत समय पर अनुपस्थितों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आगामी 01 जनवरी से बायोमैट्रिक उपस्थिति की जानकारी भी दी।

निरीक्षण के दौरान सभी प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला के संस्था प्रमुखों को मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू अनुसार प्रदाय करने, बारहाखड़ी, पहाड़ा पुस्तक वाचन के नियमित अभ्यास कराने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित किये जाने तथा नियत समय पर अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिये। इसी प्रकार हाई / हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों को नियमित प्रायोगिक कार्य करने, ब्लू प्रिंट के अनुरूप 05 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कराने, तिमाही परीक्षा के आधार पर चिन्हांकित विद्यार्थीयों को सिमित पाठ्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराने एवं प्रायोगिक परीक्षा के बाद भी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व तक विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के निर्देश भी दिये गये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.