दिल्ली में आशियाने का सपना होगा पूरा, आ रही है DDA की नई स्कीम, जानिए पूरी डिटेल
Updated on
18-06-2024 02:45 PM
नई दिल्ली: 2023-24 में डीडीए को हाउसिंग स्कीम (DDA Housing Scheme) से काफी मुनाफा हुआ है। उत्साहित डीडीए इस साल भी हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी में है। यह स्कीम दिवाली के आसपास लॉन्च होगी। फेस्टिवल स्पेशल इस स्कीम में 150 एचआईजी और एमआईजी के फ्लैट्स शामिल हो सकते हैं। ज्यादातर फ्लैट्स नरेला और द्वारका में होंगे। डीडीए ने पिछली स्कीम से काफी अच्छा रेवेन्यू कमाया है। अब 2024-25 में डीडीए उसे क्रॉस करने की तैयारी में है। डीडीए अधिकारी के अनुसार, 2023-24 में डीडीए ने हाउसिंग स्कीम के तहत 7,978 फ्लैट्स बेचे। इनसे डीडीए ने 2,803 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया। यह अब तक की सबसे अधिक सेल है।
2023-24 में हाउसिंग स्कीम ने डीडीए ने पहली बार प्रीमियर फ्लैट्स उतारे। इसमें पेंटहाउस समेत सुपर एमआईजी फ्लैट्स शामिल थे। इसके अलावा एचआईजी, एमआईजी के फ्लैट्स भी उतारे गए। द्वारका सेक्टर-19बी और द्वारका सेक्टर-14 के फ्लैट्स का पहली बार ई-ऑक्शन किया गया। इसमें डीडीए को फ्लैट्स की रिजर्व प्राइस से कहीं अधिक कीमतें मिली। इसके अलावा लोकनायक पुरम, रोहिणी में भी हाउसिंग स्कीम को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। डीडीए की हाउसिंग स्कीम को 2016-17 से ही रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इससे पहले, 2015-16 में डीडीए ने हाउसिंग स्कीम से 1500 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया था। इसके बाद रेवेन्यू में लगातार कमी आती चली गई।