परीक्षा तो IAS जैसी और सैलरी 'क्‍लर्क' वाली, टीसीएस में नए CA के पैकेज पर उबाल क्‍यों?

Updated on 20-08-2024 04:56 PM
नई दिल्‍ली: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) के सैलरी ऑफर पर बवाल मच गया है। TCS मुंबई में 'असिस्टेंट सिस्टम एनालिस्ट-ट्रेनी' की नौकरी के लिए 7.5 लाख रुपये सालाना का पैकेज दे रही है। नौकरी के लिए इंटरव्यू 10 सितंबर, 2024 को होगा। इसमें पर्सनल इंटरव्यू और एक लिखित परीक्षा होगी। TCS के इस ऑफर से बहुत से CA नाराज हैं। उनका कहना है कि मुंबई जैसे महंगे शहर में इतनी कम सैलरी देना सही नहीं है।
लिंक्डइन पर कई CA ने TCS के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि देश के सबसे कठिन एग्जाम में से एक को पास करने वाले छात्रों को इतनी कम सैलरी क्यों दी जा रही है? 10 साल के अनुभव वाले CA लिजिल लक्ष्मण ने कहा, 'मुझे यह जानकर बहुत धक्का लगा कि TCS नए CA को सिर्फ 7.5 लाख रुपये के पैकेज पर रख रही है। वो भी 2024 में। TCS जैसी बड़ी कंपनी को ICAI की न्यूनतम सैलरी के बराबर ही नौकरी देनी चाहिए थी। यह हर CA उम्मीदवार के लिए बहुत निराशाजनक है।'

7.5 लाख रुपये का सालाना पैकेज

TCS के इस जॉब पोस्ट के मुताबिक, यह नौकरी मुंबई में है। इसके लिए 7.5 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जा रहा है। इसमें 3,86,652 रुपये फिक्स्ड CTC है और 3,63,348 रुपये वेरिएबल CTC है। CA एलन एलेक्स, जो फैकल्टी हैं, ने कहा, 'नए CA को मिलने वाले कम सैलरी पैकेज से पता चलता है कि CA कोर्स की कठिनाई और उसके बाद मिलने वाले पैसों में बहुत अंतर है। यह सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं है, बल्कि इस पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। यह CA के पद से जुड़े सम्मान और प्रतिष्ठा को कम करता है। अगर इंडस्ट्री CA की विशेषज्ञता और कौशल को महत्व नहीं देगी तो इससे आम लोगों में इस पेशे की अहमियत को लेकर गलत संदेश जाएगा। इससे पूरे अकाउंटिंग सेक्टर की विश्वसनीयता और ईमानदारी पर असर पड़ेगा।'

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने जताई च‍िंंता

केरल के एक नए CA ने कहा, 'यह देखकर बहुत दुख होता है कि TCS जैसी बड़ी कंपनी चार्टर्ड अकाउंटेंट को इतना कम वेतन दे रही है। वे उस मेहनत और लगन को नहीं समझ रहे हैं जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में लगती है। हमने ICAI Fraternity का हिस्सा बनने के लिए अपनी स्किल्स को निखारने में घंटों बिताए हैं।'
CA एलन एलेक्स ने नए CA के लिए चिंता जताते हुए कहा, 'नए CA जिन्होंने इस योग्यता को हासिल करने में अनगिनत घंटे और बहुत मेहनत की है, वे इससे कहीं बेहतर के हकदार हैं। यह खबर उन्हें निराश करेगी और उनकी मेहनत पर सवाल खड़े करेगी। ऐसी स्थिति नए CA के आत्मविश्वास और प्रेरणा को कम कर सकती है, जिससे भविष्य में इस पेशे के स्तर में गिरावट आ सकती है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.