फ‍िल्‍मी दुनिया को रास आया मध्‍य प्रदेश... चार वर्ष में शूट हुईं 400 से ज्‍यादा फ‍िल्‍में

Updated on 20-08-2024 12:33 PM
भोपाल। फिल्म पर्यटन नीति-2020 लागू होने के बाद से राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश को एक नई पहचान मिली है। बीते चार साल में प्रदेश में अब तक 406 फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग हो चुकी है, जिनमें भोपाल समेत अन्य शहरों के खूबसूरत दृश्य देखकर लोगों का नजरिया बदला है और वे मप्र की ओर आकर्षित हुए हैं। इससे लोगों को प्रदेश की कला-संस्कृति से रूबरू होने का मौका भी मिला है।शूटिंग के लिए भोपाल, चंदेरी, इंदौर, महेश्वर, उज्जैन, ओरछा, ग्वालियर आदि शहरों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इससे प्रदेश में पर्यटन सहित विभिन्न व्यवसायों को बढ़ावा मिल रहा है। स्त्री पार्ट दो रिलीज होने के बाद मप्र के गंतव्य खासतौर से चंदेरी फिर चर्चा में है। बता दें कि देश की हृदय स्थली मध्य प्रदेश की पहचान खूबसूरत गंतव्य और कला-संस्कृति है। बीते चार साल में घर-घर में मप्र के गांवों को देखा गया। जबकि पहले सूरमा भोपाली और भोपाल गैस कांड ही मप्र की पहचान थे।
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट आकर्षण का केंद्र
  • फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश बालीवुड की पहली पसंद बनता जा रहा है।
  • मप्र को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड दिया है।
  • इसकी वजह प्रदेश में फिल्म अनुकूल वातावरण है और सरल व सहज फिल्म नीति निर्माताओं को आकर्षित करती है।
  • इससे प्रदेश शासन और प्रदेशवासियों की आय भी बढ़ी है।
  • फिल्म प्रोडक्शन क्रू, कलाकार, सिक्युरिटी, टूरिज्म और हास्पिटेलिटी, एक्टिंग क्लासेस जैसे बिजनेस को बढ़ावा मिल रहा है।
  • स्त्री-2 में दिखी खास झलक, कई प्रोजेक्ट हिट
    • स्त्री-2 फिल्म की भी शूटिंग चंदेरी के अतिरिक्त भोपाल, नरसिंहगढ़, रायसेन और भोपाल में हुई है।
    • राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की सफलता में कहानी, स्टारकास्ट के साथ ही चंदेरी की वास्तविक लोकेशन का भी बड़ा योगदान है।
    • चंदेरी का किला, कस्बा, गलियां और वहां लगने वाले मेले ने दर्शकों के मन में अमिट छाप छोड़ी है। इसके पूर्व वर्ष 2018 में आई फिल्म स्त्री और सुई धागा ने भी चंदेरी को विश्व मानचित्र पर उभारा था।
    • इसके अतिरिक्त आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म लापता लेडीज, विद्या बालन की फिल्म शेरनी, भूमि पेडनेकर की फिल्म की दुर्गावती की शूटिंग भोपाल व आसपास की अलग-अलग लोकेशन पर हुई।
    • अक्षय कुमार की पैडमैन और चंबल के बीहड़ों में बनी सोनचिरैया और प्रेरणादायक फिल्म 12वीं फेल के भी काफी चर्चे रहे।
    • सेल्फी, पंचायत, गुल्लक, महारानी, भुज द प्राइड आफ इंडिया, ये काली काली आंखें, धाकड़, शेरनी, लूडो, टायलेट एक प्रेम कथा जैसी हिट फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग भोपाल और आसपास की लोकेशन में हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.