प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट का होगा आयोजन

Updated on 29-08-2024 12:57 PM

दुर्ग । ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर एवं जिला अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा विगत दिवस समय-सीमा की बैठक के दौरान जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 की जानकारी दी। उन्होंने आयोजित होेने वाले आगामी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मीट के लिए उपसमिति गठित करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। आगामी प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 के लिए जिले में प्रस्तावित कार्ययोजना बनाई गई है, जिसके तहत सर्वप्रथम दल प्रभारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का पंजीयन किया जाएगा। शिविर में उपस्थित प्रतिभागियों के आवास की सुविधा दी जाएगी। शिविर स्थल में रेडक्रॉस के सम्मानित अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य हेतु स्वीच काटेज का निर्माण किया जाएगा। शिविर के सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशाल डोम का निर्माण किया जाएगा।

इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं भी शिविर स्थल पर ही सपन्न होगी। इसके सफल संचालन हेतु प्रभारियों एवं निर्णायक दल का गठन किया जाएगा। निर्णायक उस विधा के जानकार को रखा जाएगा। सभी प्रकार के प्रशिक्षण एवं कार्यशाला राज्य शाखा एवं जिले में उपलब्ध प्रशिक्षकों के द्वारा दी जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस के इतिहास, संगठन एवं रेडक्रॉस की गतिविधियों के विषयों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सभी प्रतिभागियों को पंजीयन के दौरान एक किट दिया जाएगा। इस किट में शिविर पुस्तिका, पेन, बैच, कैप. स्कार्फ, वागल रहेगा। शिविर स्थल में ही लगभग 20-30 स्टालों निर्माण किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ शासन के विभागों के द्वारा प्रदर्शनी, माडल की स्थापना की जाएगी। अस्पताल के लिए शिविर स्थल परिसर में रूम में अस्थाई अस्पताल के निर्माण किया जाएगा, जिसमें 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रहेंगी। सभी प्रतिभागियों को दुर्ग जिले में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य गौरव भिलाई इस्पात संयंत्र, प्रसिद्ध मैत्रीबाग, आईआईटी भिलाई सहित जिले आसपास दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिये टीम भी बनायी जाएगी।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर में सभी प्रतिभागियों, रेडक्रॉस के अधिकारियों एवं सम्मानित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्ग शहर में निश्चित स्थानों पर स्थानीय निकाय के सहयोग से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिये रेडक्रॉस की टीम एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा संचालन किया जाएगा।

रेडकास का इतिहास, संगठन, गतिविधियां, प्राथमिक उपचार, यातायात नियम, एडस् जागरूकता, आपदा प्रबंधन, सहित अन्यों विषयों पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिले से लगभग 300 जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर भाग लेंगे। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम रिसाली के आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त  दशरथ राजपूत, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे एवं विरेन्द्र सिंह, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.