बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज, भारी सुरक्षा व्यवस्था, अशांति और आगजनी जारी

Updated on 20-12-2025 01:18 PM
ढाका: बांग्लादेश में भारत विरोधी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले देशभर में भारी सुरक्षा है, बावजूद इसके अशांति और आगजनी जारी है। रात में भी शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से संबंध रखने वाले कई नेताओं और पूर्व मंत्रियों के घरों को जलाया गया है। उस्मान हादी की पार्टी इंकलाब मंच ने एक ऑनलाइन पोस्ट में बताया है, कि उन्हें राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा। इंकलाब मंच के प्रवक्ता और जुलाई विद्रोह के एक प्रमुख नेता, हादी की गुरुवार को सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें पिछले शुक्रवार को ढाका में नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया था।

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश की राजधानी ढाका और अन्य शहरों में हिंसा भड़क उठी और भीड़ ने कई इलाकों में भारी आगजनी की है। हालांकि, मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने संयम बरतने की अपील की है, लेकिन देश में अभी भी तनावपूर्ण माहौल है। कल शाम को हादी का शव सिंगापुर से ढाका पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश ने दोपहर 2 बजे नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग के साउथ प्लाजा में होने वाली अंतिम संस्कार की प्रार्थना के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार की प्रार्थना के दौरान संसद भवन और उसके आसपास ड्रोन पर बैन लगा दिया गया है।
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी का अंतिम संस्कार आज
शरीफ उस्मान हादी 2024 के छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे थे। इस आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बाहर कर दिया गया था। वे भारत-विरोधी बयानों और 'ग्रेटर बांग्लादेश' के विवादित नक्शों को प्रचारित करने के लिए जाने जाते थे, जिनमें भारत के कुछ हिस्सों को शामिल दिखाया गया था। 12 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जब वे ई-रिक्शा से लौट रहे थे, तभी उन्हें सिर में गोली मार दी गई थी। पहले उन्हें ढाका में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर सिंगापुर भेजा गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों के उम्मीदवार भी थे, जिससे उनकी हत्या को राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.