सरकार ने सुरक्षा, आर्थिक-राजनीतिक मामलों पर कैबिनेट कमेटियां बनाईं:5 सहयोगी दलों के मंत्री भी शामिल

Updated on 04-07-2024 11:15 AM

मोदी सरकार ने बुधवार को सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों के लिए कैबिनेट कमेटियां बना दीं हैं। ये कमेटियां ही देश की सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक मामलों से जुड़े बड़े फैसले लेती हैं।

इस बार इन कमेटियों में भाजपा मंत्रियों के अलावा NDA के घटक दलों JDU, TDP, JDS, शिवसेना (शिंदे गुट) और लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-R) के मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद (2014 के बाद) ये पहली बार है, जब NDA के सहयोगी दलों को इतनी बड़ी संख्या में कैबिनेट कमेटियों में जगह दी गई हो।

किस कमेटी में कौन है
सुरक्षा पर बनी कैबिनेट कमेटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी: पीएम मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, जयशंकर, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी (JDS) शामिल हैं। इस कमेटी में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (JDU) भी शामिल हैं।

राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी: इसमें मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी, निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू (TDP), MSME मंत्री जीतन राम मांझी (HAM), जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को शामिल किया गया है।

संसदीय कार्य की कैबिनेट कमेटी: इसमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, निर्मला सीतारमण, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राम मोहन नायडू, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल ओरांव और जल मंत्री सीआर पाटिल शामिल हैं।

इस समिति में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून राज्य मंत्री एल मुरुगन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

इंवेस्टमेंट और ग्रोथ पर कैबिनेट कमेटी: पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान शामिल हैं। राव इंद्रजीत सिंह और प्रताप राव जाधव विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

आवास पर कैबिनेट कमेटी: इसमें अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल और मनोहर लाल खट्टर शामिल हैं। जितेंद्र सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

स्किल, एम्प्लॉइमेंट और लाइवलीहुड पर कैबिनेट कमेटी: इसमें पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमम, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, हरदीप पुरी, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हैं। कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.