बीड़ी उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी में जुटी सरकार:सीएम बोले- युवाओं को उन्हीं ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिलाएं जिसकी इंडस्ट्री में डिमांड

Updated on 09-12-2025 11:57 AM

दो साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही मोहन सरकार अब प्रदेश में बीड़ी उद्योग को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजुराहो में विभागों की समीक्षा के दौरान मंत्रियों और अफसरों को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को उन्हीं ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाए, जिनकी इंडस्ट्री में मांग है और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में पारदर्शी तरीके से पहुंचे। प्रदेश के शहरी इलाकों में होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी केवल काम की संख्या नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता और स्थायित्व से अपनी पहचान बनाने के आधार पर पूरे कराए जाएं।

नगरीय विकास और आवास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नगरीय निकायों की जिम्मेदारी है कि वे अधोसंरचना विकास के हर कार्य को हाई क्वालिटी के साथ पूरा करें। केवल काम की संख्या नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता और स्थायित्व से अपनी पहचान बनायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय विकास और ग्रामीण विकास विभाग को आपसी समन्वय से “अर्बन–रूरल क्लस्टर” की अवधारणा पर काम करने के निर्देश दिए।

आगामी तीन साल में शहरों में ये काम होंगे

  • PMAY 2.0 में 6 लाख नए आवास स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है। बड़े नगर निगमों में भूमि उपयोग के लिए विशेष रणनीति लागू होगी।
  • अमृत 2.0 में 2025–27 के दौरान ₹1440 करोड़ की जल परियोजनाएं, 9.99 लाख नल कनेक्शन, 7.90 लाख सीवर कनेक्शन, 420 जल संरचना जीर्णोद्धार, 389 पार्क विकास और स्काडा से जल आपूर्ति की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी।
  • पीएम स्वनिधि में 6,71,332 नए ऋण प्रकरण, 289 नए दीनदयाल रसोई केंद्र और 128 आश्रय स्थलों के संचालन-संधारण का प्रावधान होगा।
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में 8 बायो-सीएनजी संयंत्र, 36 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट निपटान, 44 सेनेटरी लैंडफिल, 339 एमआरएफ, कम्पोस्ट यूनिट, 3 सीएंडडी प्लांट और 353 छोटे शहरों में 386 एसटीपी बनाए जाएंगे।
  • मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना योजना के चरण-4 में ₹1586 करोड़ के कार्य पूरे होंगे, चरण-5 में ₹5000 करोड़ से मास्टर प्लान सड़कों का विकास, मार्च 2026 तक 472 ई-बसें संचालन में आएंगी, बस डिपो-चार्जिंग सुविधा विकसित होगी, नमामि गंगे के नए एसटीपी और शहरों में फ्लाईओवर-पार्किंग विस्तार होंगे।
  • संस्थागत सुधारों में एकीकृत नगरपालिका अधिनियम एक वर्ष में अधिसूचित होगा, सभी संवर्गों का पुनर्गठन अप्रैल 2026 तक, धारा 86 में नगरीय राजस्व सेवा गठित होगी, आत्मनिर्भर निकाय प्रोत्साहन हेतु ₹100 करोड़ और एमपीयूडीसी में ईवी, आईटी, एसेट मैनेजमेंट व ग्रीन विभाग स्थापित होंगे।
  • एमपीयूडीसी बिरसिंहपुर में ₹1750 करोड़ लागत वाला 250 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट पीपीपी मॉडल से स्थापित करेगा।
  • इंदौर मेट्रो का 6 किमी कॉरिडोर मई 2025 से और भोपाल मेट्रो का 7 किमी कॉरिडोर दिसंबर 2025 से चलेगा; पूरे रूट क्रमशः 2028 तक पूर्ण होंगे।

नगर व ग्राम निवेश विभाग 38 शहरों के GIS मास्टर प्लान तैयार करेगा, महानगर क्षेत्र कानून लागू करेगा, टीडीआर पोर्टल विस्तार, टीओडी नीति लागू होगी और सिंहस्थ 2028 के लिए एकीकृत मास्टर प्लान आधारित विकास होगा।

आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र स्थापित होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा में प्रदेश की समृद्ध जनजातीय विरासत को संरक्षित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के क्षेत्रों में जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए जाएं। इसके तहत—मंडला (बैगा), छिंदवाड़ा (भारिया), श्योपुर (सहरिया) और धार (भील) जनजाति के लिए सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाएंगे। अगले तीन वर्षों में हर जनजातीय विकासखण्ड में सांदीपनि विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, माता शबरी कन्या परिसर और बालक आदर्श आवासीय विद्यालय की स्थापना के साथ 88 विकासखण्डों में कला भवन भी बनेंगे।

मांग के अनुसार ट्रेड्स में प्रशिक्षण मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास को सीधे उद्योगों की जरूरत से जोड़ा जाए ताकि युवाओं को अधिक रोजगार मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केवल मांग वाले ट्रेड्स में ही दिया जाए और प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाला मानदेय सीधे बैंक खातों में जाए। समीक्षा में बताया गया कि तीन वर्षों में इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त पद भरने, नए टेक कार्यक्रम, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने और 40% कोर्सों को NBA मान्यता दिलाने का लक्ष्य तय है।

बीड़ी श्रमिकों को मुख्यधारा से जोड़ने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीड़ी श्रमिक परिवारों को बेहतर रोजगार से जोड़ने के लिए वन विभाग से समन्वय कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का तेंदूपत्ता राज्य की संपत्ति है और इससे मिलने वाला रोजगार यहीं के लोगों को मिलना चाहिए।बीड़ी निर्माण से जुड़े हजारों परिवारों को फिर से रोजगार की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश खजुराहो में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.