सरकारी खजाने को 76,293 करोड़ का फटका! सेबी ने हाथ खड़े किए, जानिए क्या है मुश्किल
Updated on
20-08-2024 05:05 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने 76,293 करोड़ रुपये बकाया राशि की वसूली को मुश्किल की श्रेणी में रखा है। यह पिछले साल की तुलना में 4% अधिक है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा अदालत के आदेश से नियुक्त समितियों के समक्ष लंबित मामलों के कारण है। यह ऐसी बकाया राशि है जिसकी वसूली कठिन है। यह ऐसी राशि है जिनकी वसूली रिकवरी के सभी उपायों को लागू करने के बाद भी नहीं हो पाई है। सेबी ने 2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि वसूली में मुश्किल बकाए को अलग करना पूरी तरह से एक प्रशासनिक कार्य है। यह अधिकारियों को डीटीआर के रूप में अलग की गई राशि की वसूलने से नहीं रोकेगा।