'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' प्रोमो: सूर्य कुमार यादव ने खोली रोहित शर्मा की पोल, खली बनकर पहुंचे सुनील ग्रोवर
Updated on
02-10-2024 01:50 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2' में इस वीकेंड धमाल मचने वाला है। सीजन के तीसरे एपिसोड में क्रिकेट के मैदान के धुरंधर कपिल की टीम के साथ मिलकर हंसी-ठहाकों की गुगली डालने वाले हैं। पिछले सीजन की तरह इस बार भी टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कैप्टन रोहित शर्मा अपनी पलटन के साथ शो में आ रहे हैं। इस दौरान रोहित के साथ ही सूर्य कुमार यादव, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और शिवम दुबे वर्ल्ड चैंपियन बनने के मजेदार किस्से सुनाने वाले हैं। मेकर्स ने बुधवार को इस एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है।
करीब सवा मिनट के प्रोमो वीडियो में रोहित शर्मा की पोल खुलते हुए देखते हैं, जहां पता चलता है कि वह टीम के सबसे बड़े 'गजनी' हैं। अर्चना पूरन सिंह के सवाल पर शिवम दुबे ने रोहित की ओर इशारा कर कहा कि टॉस के टाइम वो थोड़ा नाम-वाम भूल जाते हैं। इस पर सूर्य कुमार यादव ने कहा कि नाम नहीं, वो सिक्का ही भूल जाते हैं।
रोहित शर्मा की हाजिर जवाबी से दंग रह गए कपलि शर्मा
प्रामो की शुरुआत में कपिल कहते हैं कि रोहित भाई जब आप पिछले सीजन में आए थे तो वर्ल्ड कप के रनर-अप थे। अब विनर बनकर आए हो, आपको नहीं लगता कि हमारा शो आपके लिए लकी है। इस पर रोहित भी हाजिर जवाब देते हैं। वह कहते हैं, 'आप भी तो ये मानो कि जब मैं पिछली बार इस शो में आया था, उसके बाद आपका शो नंबर-1 बन गया।'
द ग्रेट खली बनकर आए सुनील ग्रोवर
प्रोमो वीडियो में हमें कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की भी झलक मिलती है, जो सनी देओल और धर्मेंद्र के गेटअप में खिलाड़ियों के बीच पहुंचते हैं। जबकि सुनील ग्रोवर द ग्रेट खली बनकर पहुंचे हैं, जिसे देखकर ही सबकी हंसी छूट जाती है।
रोहित ने सुनाया वर्ल्डकप फाइनल के बाद का किस्सा
शो में रोहित शर्मा वर्ल्डकप फाइनल के बाद मस्ती और रोमांच का खुलासा किया। वह शो में बताएंगे कि बारबाडोस से उनके डिपार्चर में तूफान के कारण देरी हो रही थी। ऐसे में हर खिलाड़ी को अपने होटल के कमरे में 15 मिनट तक ट्रॉफी की 'देखभाल' करनी पड़ी। रोहित ने हंसते हुए कहा, 'कुछ लड़के इसके साथ सोए, सेल्फी ली...' जब उनसे पूछा गया कि सबसे बेहतर कौन था, तो सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी की एक चुटीली तस्वीर सामने आई, जिसमें ट्रॉफी उनके बीच आराम से रखी हुई थी।
अर्शदीप ने खोला मां-पापा के वॉट्सऐप का भेद
दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह को ट्रॉफी के साथ उतना समय नहीं मिला। उन्होंने बताया, '10 मिनट के लिए, यह मेरे माता-पिता के साथ था। मेरे पिताजी इसे वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर कर रहे थे, और मेरी मां ने इसे अपना वॉट्सऐप स्टेटस बना लिया। मैं इसके साथ केवल 1 या 2 तस्वीरें ही ले पाया।'
अक्षर पटेल और अंग्रेजी में इंटरव्यू
अक्षर पटेल ने बताया, 'जब तक हम भारत वापस नहीं आए, तब तक हमें इसका एहसास नहीं हुआ। लेकिन शायद सबसे बड़ा आश्चर्य? अंग्रेजी में इंटरव्यू देना था! मोहम्मद सिराज ने मुझसे कहा कि डीके (दिनेश कार्तिक) भाई ने मेरा इंटरव्यू अंग्रेजी में लिया। बहुत सारे लोग अंग्रेजी बोलते हैं, मुझे नहीं पता कि हमें क्यों चुना गया!'
शिवम दुबे ने कही दिल छू लेने वाली बात
शिवम दुबे ने इस हंसी-मजाक में एक दिल को छू लेने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि सारे जश्न के बाद, वह बस मुंबई वापस लौटना चाहते थे और अपने पिता को गले लगाना चाहता थे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…