8 महीने के प्रीमैच्योर थे अधजले जुड़वां बच्चे:सूचना देने में 10 घंटे की देरी, सीसीटीवी फुटेज धुंधले, गांधी मेडिकल कॉलेज से डीवीआर जब्त करेगी पुलिस

Updated on 12-12-2025 11:50 AM
भोपाल, भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के मॉर्चुरी परिसर से जले हुए नवजात बच्चों के शव मिलने के मामले में नई जानकारी सामने आई है। दोनों शव जुड़वां बच्चों के थे, जिनकी प्रीमैच्योर डिलीवरी आठ महीने में हुई थी। हालांकि बच्चों को कचरे के साथ फेंकने और जलाने वाले की पहचान नहीं हो सकी है।

टीआई केजी शुक्ला के मुताबिक, मॉर्चुरी रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जब्त की जाएगी। इसके लिए डीन को पत्र लिख दिया गया है।

पुलिस काे संदेह है कि किसी बिन ब्याही मां ने दोनों बच्चों को जन्म दिया। बदनामी के डर से ठिकाने लगाने का प्रयास किया। टीआई का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ होगा कि फेंके गए शव बच्ची के थे कि बच्चे के। मॉर्चुरी परिसर के कर्मचारियों सहित वहां कार्यरत डॉक्टरों से पूछताछ की जाएगी। दोनों ही शव का गुरुवार को पीएम करा दिया गया।

सूचना देने वाले के बयान दर्ज पुलिस ने मामले की सूचना देने वाले कर्मचारी विनोद यादव के बयान दर्ज कर लिए। इसमें थाने में देरी से सूचना देने के संबंध में विनोद ने पुलिस को बताया कि शव मिलते ही अधीक्षक और डीन को सूचना दी। उनकी परमिशन मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में सूचना देने में करीब 10 घंटे से अधिक की देरी की गई।

नीले ड्रम में रखे थे दोनों शव सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, मॉर्चुरी परिसर में रखे नीले रंग के ड्रग में दोनों शव रखे थे। ड्रम को खोलने के बाद पुलिस ने दोनों शव की जब्ती बनाई, जिसके बाद पीएम के लिए मॉर्चुरी में ही सुरक्षित रखवा दिया।

घटिया सीसीटीवी के कारण अटकी जांच मॉर्चुरी परिसर में रात के समय में लाइट पर्याप्त नहीं थी। इसी के साथ यहां लगे सीसीटीवी कैमरे बेहद पुराने हैं, जिससे अंधेरे में फुटेज धुंधले कैप्चर होते हैं। इसी कारण फुटेज साफ नहीं मिले हैं। अब पुलिस डीवीआर को जब्त कर एक्सपर्ट्स के साथ फुटेज खंगालने का काम करेगी।

आठ महीने के थे नवजात फॉरेंसिक सूत्रों की मानें तो पीएम में इस बात की पुष्टि हुई है कि नवजात करीब आठ महीने में जन्मे थे। प्रीमेच्योर डिलीवरी के बाद बच्चे मृत पैदा हुए थे। दोनों ही शव के नाल नहीं कटी थीं। जल्द डिटेल पीएम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी।

घर पर डिलीवरी का अनुमान पीएम करने वाली डॉक्टरों की टीम का अनुमान है कि बच्चों का जन्म घर पर ही हुआ है। उनकी नाल नहीं कटी थी। दोनों बच्चों के शरीर की सफाई भी नहीं थी। वहीं पुलिस हमीदिया के गायनिक डिपार्टमेंट से हाल में जन्मे बच्चों का रिकार्ड मांग रही है। आसपास की बस्तियों में भी पुलिस हाल में जन्मे बच्चों की जानकारी जुटा रही है।

100 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हमीदिया अस्पताल में 200 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। फिर भी दो नवजात बच्चों के शव मिलना गंभीर लापरवाही का संकेत है। इतने बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद रहती है, लेकिन ऐसी घटना व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती है। अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज आते हैं और ऐसे माहौल में सुरक्षा चूक किसी भी बड़ी समस्या को जन्म दे सकती है।

आग बुझाने के बाद हुआ खुलासा कचरे में आग लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। आग बुझाने के बाद जब टंकी की जांच की गई तो उसमें दो नवजात बच्चों के अधजले शव मिले। शवों पर प्लास्टिक और पन्नी चिपकी हुई थी। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे कोह-ए-फिजा पुलिस को सूचना दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.