बलिया में सरयू नदी का कहर, निरीक्षण करने पहुंचे थे सांसद रमाशंकर राजभर, ग्रामीणों ने कर दी यह मांग
Updated on
18-10-2025 02:12 PM
बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया के सुल्तानपुर, भोजपुरवा और आसपास के गांवों में सरयू नदी के कटान से तबाही मची है। इस साल सुल्तानपुर में 600 बीघा और भोजपुरवा में 500 बीघा उपजाऊ जमीन नदी में समा चुकी है। कई किसानों की फसलें बह गईं। शुक्रवार को सांसद रमाशंकर राजभर ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें छह सूत्री मांग पत्र सौंपा और प्रशासनिक लापरवाही पर आक्रोश जताया।
ग्रामीणों ने बताया कि खादीपुर गांव में बना स्पर कटान रोकने में नाकाम रहा है। कटान की रफ्तार बढ़ती जा रही है, जिससे गांव खतरे में हैं। उन्होंने सुल्तानपुर में तत्काल मजबूत स्पर निर्माण की मांग की ताकि गांवों को बचाया जा सके। सांसद ने मौके से ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से फोन पर बात कर नए स्पर के लिए प्रस्ताव तैयार करने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल घोषणाएं होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं। उन्होंने 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रमुख सचिव से मुलाकात कर स्थायी समाधान की मांग करने की बात कही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे
इस मौके पर सुल्तानपुर गांव के रहने वाले भारत सिंह ने कहा कि वह पेशे से शिक्षक रहे है।उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रही है।वह इस बात को जानते समझते है कि जन समस्याओं को संबंधित विभाग तक समय रहते पहुंचाना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है।वर्तमान ग्राम प्रधान केवल अपनी राजनीतिक दुकान चलाने तक सीमित है।उन्हें जन सरोकार के बारे में भी सोचना चाहिए।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…