हाईटेंशन लाइन टूटकर पानी में गिरी, वहीं खड़ी बाइक हटाने पहुंचे डॉक्टर की करंट से मौत

Updated on 13-08-2024 11:50 AM
भोपाल। भोपाल शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित सुदंर नगर कॉलोनी में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इससे जमीन में भरे पानी से करंट फैल गया।इसमें होम्योपैथी के डॉक्टर उपेंद्र तिवारी बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें गंभीर अवस्था में पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर चले उपचार के बाद उनकी मौत हो गई। घटना में तीन व्यक्ति भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गए।

क्लीनिक के बाहर हुआ हादसा

अशोक गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि अस्सी फीट रोड अशोका गार्डन निवासी डॉ, उपेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी डॉ. डिंपल तिवारी दोनों सुंदर नगर में निजी क्लीनिक चलाते हैं। रोजाना की तरह दोनों शाम को अपने क्लीनिक पहुंचे थे। बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरा हुआ था।
रात करीब सवा ग्यारह बजे डॉ. उपेंद्र क्लीनिक के बाहर खड़े थे, तभी हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी और आग की लपटें उठने के साथ पानी में करंट फैल गया। वहीं पास में डॉ. उपेंद्र की बाइक खड़ी थी, जिसे हटाने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गए और बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े।
आसपास के तीन अन्य लोग भी करंट की चपेट में आए। घटना के बाद इलाके की बिजली भी गुल हो गई। डॉ. उपेंद्र व अन्य घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉ. उपेंद्र की मौत हो गई।

लोगों में फैला आक्रोश

घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा करना शुरू कर दिया और बिजली कंपनी के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.