भूखी आबादी का पेट भरना है... सूखे से जूझ रहे जिम्बाब्वे में मारे जाएंगे 200 हाथी, लोगों में बांटा जाएगा मांस

Updated on 20-09-2024 02:33 PM
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका मांस लोगों में बांटने की इजाजत दी है। जिम्बाब्वे पार्क और वन्यजीव प्राधिकरण के प्रवक्ता तिनशे फरावो ने इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए सीएनएन से कहा कि देश की करीब आधी आबादी गंभीर भूख के खतरे का सामना कर रही है। हमने 200 हाथियों को मारना तय किया है।

फरावो ने बताया है कि जिम्बाब्वे की हाथियों की आबादी 84,000 से अधिक है। यह बोत्सवाना के बाद विश्व स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। हम लोगों की जान बचाने के लिए हाथियों को काट रहे हैं। अधिकारियों ने देश में चार दशक के सबसे भयावह सूखे के चलते आई खाद्य असुरक्षा से निपटने के लिए वन्यजीवों को मारने का फैसला लिया है। हालांकि इसके लिए सरकार को पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और संरक्षणवादियों की आलोचना का सामना करना पड़ा है।

जिम्बाब्बे ने नामिबिया को देखते हुए लिया फैसला!


जिम्बाब्बे की पर्यावरण मंत्री सिथेम्बिसो न्योनी ने हाल ही में कहा था कि उनके देश में बहुत ज्यादा हाथी हैं। इन रख पाने की क्षमता जंगलों की नहीं है। हाथियों की अधिक आबादी के कारण संसाधनों की कमी हो रही है और मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ा है। इसे देखते हुए जिम्बाब्वे भी नामीबिया की तरह हाथियों की गिनती करने और उनके मांस को प्रोटीन की कमी वाले क्षेत्रों में रहने वालों के बीच वितरित करने के प्लान पर काम करेगी।

नामीबिया की सरकार ने भोजन की कमी का सामना कर रहे लोगों का पेट भरने के लिए हाथियों सहित 700 जंगली जानवरों को मारने की इजाजत दी है। नामीबिया के पर्यावरण, वानिकी और पर्यटन मंत्रालय के अनुसार, अब तक 150 जानवरों को मारकर 1,25,000 पाउंड मांस लोगों में बांटा गया है। जिम्बाब्वे और नामीबिया उन अफ़्रीकी देशों में से हैं

जिम्बाब्वे के वन प्राधिकरण के प्रवक्ता फरावो ने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद हाथियों को मारने का काम शुरू होगा। इसके लिए हाथियों की घनी आबादी वाले क्षेत्रों को लक्षित करेगा। दूसरी ओर जिम्बाब्वे स्थित सेंटर फॉर नेचुरल रिसोर्स गवर्नेंस के प्रमुख फराई मगुवु ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि हाथियों को अस्तित्व का अधिकार है और इंसान की भी आने वाली पीढ़ियां हाथियों को उनके प्राकृतिक रूप में देखने की हकदार हैं। ऐसे में हाथियों को मारा नहीं जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.