भारत-ईयू की डील
डोनाल्ड ट्रंप के दिल्ली के साथ व्यापार समझौते के ऐलान के बाद भारत-ईयू की डील चर्चा में है। बीते हफ्ते भारत और यूरोपीय संघ में ट्रेड डील साइन हुई है। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन, यूरोपियन काउंसिल के एंटोनियो कोस्टा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझौते का ऐलान किया है। इसे मदर ऑफ ऑल डील्स कहा जा रहा है।EU-इंडिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद कई एक्सपर्ट ने ये दावा किया कि यह अमेरिका के बिना प्रभाव वाली दुनिया की उभरती तस्वीर है। यूरोप और भारत के साथ आने और चीन के साथ कनाडा जैसे देशों की बढ़ी नजदीकी ने अमेरिका को तुरंत इस ओर सोचने और जल्दी फैसले लेने के लिए मजबूर किया।



