MP सरकार ने एक रुपये में 25 एकड़ जमीन दी तब मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए मिले निवेशक

Updated on 25-12-2025 12:15 PM
भोपाल। देश में पहली बार सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) से चार मेडिकल कॉलेज (medical college) मध्य प्रदेश में खुलने जा रहे हैं। इन कॉलेजों में वर्ष 2027-28 से एमबीबीएस (MBBS) में प्रवेश प्रारंभ करने की तैयारी है।
यानी वर्ष 2035 तक डॉक्टर निकलने लगेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कम से कम सौ सीटें होंगी, पर तैयारी 150-150 सीटों से प्रवेश शुरू करने की है। इसके बाद सीटों की संख्या बढ़कर 250 तक हो सकती है।

शर्त यह थी कि निवेशक खुद कॉलेज बनाएगा

पीपीपी से कॉलेज प्रारंभ करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती थी। सरकार ने पिछले तीन वर्ष में चार बार इसके लिए निविदा की, पर कोई निवेशक नहीं मिला। पहले पांच, इसके बाद 10 और फिर 12 जिलों में कॉलेज खोलने के लिए निवेशकों से प्रस्ताव मांगे गए थे। इसमें शर्त यह थी कि निवेशक खुद कॉलेज बनाएगा।

इस मॉडल पर जब निवेशक नहीं मिले

सरकार उसे जिला अस्पताल देगी, जिसे वह विकसित कर बिस्तरों की संख्या बढ़ाएगा। अपनी आय के लिए वह अस्पताल में 25 प्रतिशत बिस्तरों पर शुल्क ले सकता है। इस मॉडल पर जब निवेशक नहीं मिले तो अप्रैल 2025 में सरकार ने शर्तें बदली। सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए एक रुपये में 25 एकड़ जमीन दी तो निवेशक मिल गए।

धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में कॉलेज प्रारंभ होने हैं

बता दें कि धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी से कॉलेज प्रारंभ होने हैं। इनमें धार और बैतूल में कॉलेज के लिए मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भूमिपूजन किया है। बाकी दो कॉलेजों का भूमिपूजन भी नड्डा 27 दिसंबर को करने वाले थे, जो अभी टल गया है।

अभी यह है शर्त

संबंधित जिले का जिला अस्पताल सरकार निवेशक को देगी। वह उसे नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंड के अनुरूप मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रूप में विकसित करेगा। बिस्तरों की संख्या कम से कम 300 तक करना होगा। जांच की सुविधाएं बढ़ानी होंगी।
पांच वर्ष के भीतर निवेशक अपना कम से कम 650 बिस्तर का अस्पताल बनाएगा, जिससे जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के नियंत्रण से बाहर हो जाएगा। इसके बाद निवेशक अपने अस्पताल में अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों की तरह शुल्क ले सकेगा।
पीपीपी मोड से चारों मेडिकल कॉलेज प्रारंभ करने के लिए अधिकतम दो वर्ष का समय दिया है। निवेशक जिला अस्पताल को भी विकसित करेगा, जिससे रोगियों को लाभ होगा।
-तरुण राठी, आयुक्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.