जिगर के टुकड़े की सता रही याद... बेटे के बर्थडे पर श्रीलंका में यूं तड़पते दिखे हार्दिक पंड्या
Updated on
30-07-2024 01:53 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा अलग हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही हार्दिक और नताशा ने पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी। आईपीएल के समय से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आ रही थीं। हालांकि तलाक के पोस्ट में दोनों ने लिखा था कि अपने बेटे अगस्त्या का को-पैरेंटिंग करेंगे। इसका मतलब है कि आपसी रिश्ता नहीं होने के बाद भी एक साथ मिलकर बच्चे की देखभाल करना।
हार्दिक के बेटे अगस्त्या का बर्थडे
हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्या का जन्मदिन है। पहले कोरोना वेब के दौरान 2020 में अगस्त्या का जन्म हुआ था। हार्दिक पंड्या ने अपने बेटे के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वह बेटे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने लिखा- तुम मुझे हर दिन आगे बढ़ने में मदद करते हो। मेरे पार्टनर इन क्राइम को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरा पूरा दिल, मेरा अगू मैं तुमसे शब्दों से परे प्यार करता हूं।
बेटे के साथ सर्बिया में हैं नताशा
हार्दिक पंड्या के साथ तलाक की घोषणा से एक दिन पहले ही नताशा स्टेनकोविक अपने देश सर्बिया चली गई थीं। मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें स्पॉट किया गया था। उस समय बेटा अगस्त्या भी नताशा के साथ था। अभी तक उनके भारत लौटने की कोई खबर नहीं है। कुछ दिनों पहले नताशा बेटे के साथ पार्क में घुमने गई थीं। उन्होंने उसके कुछ फोटो शेयर किए थे। उसपर हार्दिक पंड्या का कमेंट भी आया था।
श्रीलंका में वनडे नहीं खेलेंगे हार्दिक
हार्दिक पंड्या अभी भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। दोनों टीमों के बीच आज ही टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला होना है। 2 अगस्त से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। हार्दिक पंड्या ने निजी वजह से बीसीसीआई से छुट्टी ली है। यही कारण है कि वह वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…