गलतफहमी मेरे साइड से हुई थी... सलमान खान ने अरिजीत सिंह विवाद पर मानी गलती, बोले- हम अच्छे दोस्त हैं
Updated on
13-10-2025 01:20 PM
सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था और वे आपस में बात भी नहीं करते थे। खबरों के मुताबिक, सलमान की फिल्मों 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' से भी सिंगर के गाने हटा दिए गए थे। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि यह सब 2014 के एक अवॉर्ड शो में शुरू हुआ था, जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे थे। उन्होंने मजाक में अरिजीत से पूछा, 'सो गए थे?' अरिजीत ने जवाब दिया था, 'आप लोगों ने सुला दिया', जिसे सलमान ने अपमान समझा। इसके बाद अरिजीत ने सलमान से माफी मांगने की भी कोशिश की थी।
उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान से 'सुल्तान' में एक गाने के अपने वर्जन को रखने की गुजारिश की थी। बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। अक्टूबर 2023 में, ऐसा लग रहा था कि उनके बीच सब ठीक है क्योंकि उन्हें सलमान के घर पर एक साथ देखा गया था। गौरतलब है कि अरिजीत का एक गाना 'टाइगर 3' में भी था। अब सालों बाद सलमान ने अरिजीत के साथ अपने इस झगड़े पर खुलकर बात की है। बिग बॉस 19 के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान के साथ कॉमेडियन रवि गुप्ता भी आए जिन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें सलमान से मिलने में डर लगता है क्योंकि वह अरिजीत जैसे दिखते हैं।
अरिजीत सिंह के साथ सलमान की दोस्ती
सलमान ने इस पर हंसते हुए कहा, 'अरिजीत और मैं अब बहुत अच्छे दोस्त हैं। वो गलतफहमी थी और वो मेरी साइड से थी। उसके बाद तो उसने गाने भी मेरे लिए किए। 'टाइगर 3' में किया था और अब गलवान में भी कर रहा है।'
एआर मुरुगादॉस की भी लगाई क्लास
इस बीच, एपिसोड के दौरान सलमान खान ने एआर मुरुगादॉस की भी क्लास लगाई क्योंकि उन्होंने 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के लिए स्टार को दोषी ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सलमान खान रात को 9 बजे सेट पर पहुंच रहे थे। सलमान ने इस पर चुटकी ली और कहा, 'क्या है ना मैं सेट पर रात के 9 बजे पहुंचता था, तो उसमें गड़बड़ हो गई। मेरी पसलियां टूटी थी, इसमें जो हमारे डायरेक्टर (एआर मुरुगादॉस) साहब हैं उन्होंने ये कहा। लेकिन उनकी पिक्चर अभी एक रिलीज हुई है जिसका एक्टर 6 बजे पहुंचता था।'
दोनों शूटिंग साथ चल रही
सलमान इस समय 'बिग बॉस 19' होस्ट करने के साथ-साथ 'बैटल ऑफ गलवान' पर भी काम कर रहे हैं।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…