आरक्षक से मारपीट करने वाले विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार

Updated on 05-01-2026 01:37 PM

कोरबा। आरक्षक से मारपीट और जातिगत गाली-गलौज के मामले में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक विकास कोसले करतला थाना से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और रात में अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े उनके पास पहुंचे और बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके साथ मारपीट की है। इसके बाद आरक्षक अपने भाई को लेकर रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने लगे।इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल भी चौकी पहुंच गए, जहां उन्होंने आरक्षक विकास कोसले के साथ जातिगत गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभ में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में आरक्षक द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मामला आजाक थाना स्थानांतरित किया गया और आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।पुलिस ने जयकिशन पटेल को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह की घटनाओं में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.