रातापानी टाइगर रिजर्व के बीच नए ट्रैक ने बदली तस्वीर

Updated on 01-01-2026 12:39 PM

भोपाल-इटारसी रेलखंड के मिडघाट सेक्शन में रेलवे के ट्रैक डिजाइन में बदलाव के कारण ट्रेनों की सुरक्षा और स्पीड दोनों बढ़ गई हैं। यहां पहले बल्वेरिया (उभार वाला) पैटर्न पर आधारित ट्रैक था, पर अब उसे घोड़े की नाल जैसी आकृति वाले क्लासिक हॉर्स शू कर्व से बदला गया है।

दरअसल, पर्वत श्रृंखला और रातापानी टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले बुधनी-बरखेड़ा सेक्शन में पहले ट्रैक सीधा और तीखी चढ़ाई वाला था। बल्वेरिया पैटर्न में सवारी और मालगाड़ियों को डबल इंजन लगाकर चलाना पड़ता था। गति भी सीमित थी। अब तीसरी रेल लाइन के निर्माण के दौरान रेलवे ने यहां ट्रैक को घोड़े की नाल जैसी गोलाई दी है।

इस डिजाइन में चढ़ाई धीरे-धीरे पूरी होती है, जिससे इंजन पर दबाव कम पड़ता है और ट्रेन बिना झटके ज्यादा स्पीड पकड़ लेती है। पहाड़ों के बीच 5 टनल बनाकर ट्रैक की ऊंचाई कम की गई। इससे तेज चढ़ाई खत्म हो गई। अब ट्रेनें 90 किमी/घंटे से ज्यादा की रफ्तार से दौड़ रही हैं।

ये दो खासियतें

मप्र का सबसे बड़ा हॉर्स शू कर्व यह क्लासिक हॉर्स शू कर्व मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा है, जिसकी लंबाई 2 किमी से अधिक है। पूरी बुधनी-बरखेड़ा लाइन की लंबाई 26.5 किमी है।

5 टनल, एक की लंबाई 1.2 किमी भोपाल-बीना प्रस्तावित चौथी लाइन के लिए 5 टनल में से दो पहले से अतिरिक्त ट्रैक के साथ तैयार की गई हैं। इस ट्रैक पर बनी एक टनल 1.2 किमी लंबी है।

हॉर्स शू कर्व... इससे इंजन पर दबाव कम पड़ता है

रेलवे के रिटायर्ड सेक्शन इंजीनियर ए.के. दुबे के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में सीधा ट्रैक रखने पर चढ़ाई और ढलान ज्यादा हो जाती है। मिडघाट में पहले बल्वेरिया पैटर्न का ट्रैक था, जिसमें ट्रेन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती थी। हॉर्स शू कर्व डिजाइन से इंजन पर दबाव कम होता है, ट्रेन की स्पीड बढ़ती है, पटरी से उतरने का खतरा घटता है। ट्रैक ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ बनता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.