सबसे पवित्र स्थान पर दुनिया का सबसे नेक कार्य : तिलोक चंद बरडिया

Updated on 01-09-2024 01:26 PM
रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि पीएमजेएफ पीडीजी एलएन तिलोक चंद बरडिया ने कहा कि सबसे पवित्र स्थान पर दुनिया का सबसे नेक कार्य हो रहा उसमे सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
बिलासा ब्लड सेंटर, लायंस व लियो क्लब रायपुर सेंट्रल तथा आर्टिस्टिक वाइब्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में बरडिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को निशुल्क हास्टल और शिक्षा जिस स्थान पर मिल रहा हो उससे पवित्र जगह नहीं हो सकता। ऐसे पवित्र स्थल पर रक्तदान का नेक कार्य हो रहा हो तो यह सोने पर सुहागा है। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से केवल एक व्यक्ति की जान नहीं बचती है, बल्कि कई जानें बचती हैं और उनके परिवारों को खुशियाँ भी मिलती हैं। दुबे ने तिलोक चंद बरडिया के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वंचितों के लिए जो कार्य वे कर रहे हैं वह अनुकरणीय है। अर्पण कल्याण समिति ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और स्किल डेवेलपमेंट का संकल्प लिया है उसमे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता अनिवार्य है।
इस अवसर रानू लूनियाअध्यक्ष लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल,लियो मासूम लूनिया अध्यक्षा लियो क्लब रायपुर सेंट्रल,लियो तृप्ति लूनिया,आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन, राउंड टेबल के प्रतीक बेरिवाल, अंशु अग्रवाल, विशाल दत्ता कृति संघई, अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, डायरेक्टर डॉ. राकेश पांडेय, दिनेश शुक्ला भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर  सीमा छाबड़ा ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.