केवल जिला भ्रमण उद्देश्य नहीं, निर्देशों का पालन भी देखा जाएगा : कलेक्टर

Updated on 30-07-2024 06:00 PM
अम्बिकापुर। मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर विलास भोसकर ने आगामी 2 अगस्त को संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों पर संबंधित विभागों को दिशा निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ विजन/2047 के तहत शासन के निर्देशानुसार 02 अगस्त 2024 को संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर अम्बिकापुर ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे संभाग से युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजन श्रेणी में प्रतिभागी शामिल होंगे। कलेक्टर ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस ग्राउंड में होगा और 13 अगस्त को फाइनल ड्रेस रिहर्सल किया जायेगा।

बैठक में कलेक्टर ने जिला भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के भी कार्यवाही विवरण विभागों को तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला भ्रमण का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना ही नहीं है, बल्कि निर्देशों का पालन  भी सुनिश्चित करना है। कार्यवाही विवरण तैयार किया जाए, जिसके आधार पर निर्देशों के पालन का फॉलो अप लिया जायेगा। उन्होंने विभागों को डीएमएफ के तहत इस वर्ष स्वीकृत कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र द्वारा राजस्व शिविरों के संबंध में जारी निर्देशों पर उन्होंने सभी एसडीएम को तैयारी करने कहा। इसी तरह उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों के समय पर निराकरण किए जा सकने हेतु सभी विभागों को अपने विभाग अंतर्गत पदों की जानकारी देने कहा। उन्होंने बैठक में राज्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे कार्यालय अवश्य पहुंचे। उसके बाद फील्ड विजिट पर निकलें।


कलेक्टर ने आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की प्रगति की जानकारी ली। संपूर्णता अभियान के तहत स्वास्थ्य, पोषण सहित छह बिंदुओं पर शत प्रतिशत कवरेज पूर्ण करना है। बैठक में कलेक्टर ने खनिज अधिकारी श्रीमती त्रिवेणी देवांगन से जिले में ईंट भट्ठे के संचालन और उनमें काम करने वाले श्रमिकों की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जेआर प्रधान को श्रमिकों के बच्चों का ध्यान रखने हेतु उनका आंगनबाड़ी में दाखिला कराए जाने हेतु अभी से खनिज अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना की भी समीक्षा की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.