पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक:काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत

Updated on 22-10-2024 02:38 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की पिच स्लो टर्नर हो सकती है। ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक पिच के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से बेंगलुरु की तुलना में पुणे में कम बाउंस देखने को मिल सकता है। पुणे टेस्ट 24 अक्टूबर से शुरू होगा।

बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच में मिली हार की वजह से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर सीरीज़ जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फ़ाइनल के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखने का दबाव है। इसके लिए भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले दोनों टेस्ट मैच जीतना जरूरी है।

बेंगलुरु में बादल और बारिश ने बिगाड़ा था खेल

पुणे में भारतीय टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। ऐसे में एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की तिकड़ी एक साथ खेल सकती है। बेंगलुरु के लिए भी टीम ने कुछ इसी प्रकार की स्ट्रैटिजी तैयार की थी लेकिन बादल छाए रहने (ओवरकास्ट कंडीशंस) और बीच बीच में बारिश होने के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई थी। इसी वजह से भारत पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गया था।

पुणे में अब तक 2 टेस्ट मैच हुए 

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम (MCA), पुणे में खेला जाने वाला यह तीसरा टेस्ट होगा। यहां पहला टेस्ट 2016-17 में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन टी ब्रेक होने से पहले 333 रनों के बड़े अंडर से भारत को हराया था। इस मैच की पिच में छोटी दरारें थीं और पिच ने पहले दिन से ही टर्न लेना शुरू कर दिया था। मैच में 40 में से 31 विकेट स्पिनर्स ने चटकाए थे, जिसके बाद मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने पिच को खराब रेट किया था। पुणे में दूसरा टेस्ट 2019 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें विराट कोहली ने दोहरा शतक लगाते हुए 254 रन की पारी खेली थी। भारत ने मैच को पारी और 137 रन से जीता था। इस मैच में भी स्पिनर्स को पहले दिन से ही टर्न मिलने लगा था।

रिपोर्ट के मुताबिक टॉस के लगभग एक घंटे बाद ही पिच से सीम मूवमेंट खत्म हो जाएगी। ड्राई सरफेस होने के चलते यहां रिवर्स स्विंग मिल सकती है। ऐसी सिचुएशन में टॉस एक बार फिर महत्वपूर्ण हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत का हाईएस्ट स्कोर 601 रन 

महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 2 मैच हुए हैं। इसमें भारत ने ही सबसे ज्यादा और सबसे कम रन बनाया है। इसमें हाईएस्ट स्कोर 601 रन है जो भारत ने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली इनिंग में बनाया था, वहीं लोएस्ट स्कोर 105 रन है जो भारत ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर शामिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड में बदलाव हुआ है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने रविवार को यह जानकारी दी। सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। स्क्वॉड में आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव तीन स्पिनर पहले से मौजूद हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.