आसमान में 1000 फीट नीचे आया विमान, 6 यात्री घायल:इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नाइजीरिया लौटा, अमेरिका जा रहा था

Updated on 25-01-2025 01:45 PM

नाइजीरिया के लागोस से अमेरिका के वॉशिंगटन जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट शुक्रवार को अचानक तेज झटके से 1000 फीट नीचे आ गई। बीच हवा में आए इस झटके (मिड एयर जॉल्ट) में चार यात्री और दो क्रू मेंबर्स घायल हुए हैं।

इसके बाद विमान को इमरजेंसी लैंडिग के लिए लागोस एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। यूनाइटेड एयरलाइंस के मुताबिक फ्लाइट में 245 यात्री, आठ फ्लाइट अटेंडेंट और तीन पायलट सवार थे।

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने घटना का वीडियो भी शेयर किया। इसमें विमान के फर्श पर खाने की ट्रे, भोजन और अन्य वस्तुएं गिरी पड़ी हैं। एयरलाइन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

घटना की वजह साफ नहीं, जांच जारी

फ्लाइट के अचानक नीचे आने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। एयरलाइन ने कहा कि इस घटना का कारण कोई एयर टर्बुलेंस से नहीं है। अमेरिकी और नारजीरियाई अधिकारियों ने मिलकर इसकी जांच शुरू कर दी है।

फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक फ्लाइट नंबर UA613 टेकऑफ के लगभग 93 मिनट बाद अचानक अपनी क्रूज़िंग ऊंचाई से नीचे गिरने लगी। फ्लाइट टेकऑफ के लगभग 89 मिनट बाद तेजी से 1000 फीट नीचे आ गई।

इससे पहले मंगलवार को भी इसी फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा था। हालांकि दोनों घटनाओं में फिलहाल किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.