भीषण गर्मी में लाल बजरी कर देगी मटियामेट... चेन्नई में क्यों 'नाचते' नजर आएंगे बांग्लादेशी, जानें 5 कारण

Updated on 18-09-2024 03:55 PM
चेन्नई: भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक लाल मिट्टी वाली पिच पर अभ्यास करने के बाद मंगलवार को यहां काली मिट्टी से बनी पिच पर अभ्यास किया, जिसे स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है। दो मैचों की श्रृंखला का शुरुआती टेस्ट गुरुवार को यहां लाल मिट्टी वाली पिच पर खेले जाने की संभावना है, जो तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार होती है। शहर में पिछले दो सप्ताह से पड़ रही अधिक गर्मी के कारण हालांकि पिच के बर्ताव पर असर पड़ सकता है।

भयानक गर्मी से पिच का मिजाज बदल सकता है

एक अनुभवी पिच क्यूरेटर ने कहा- पिछले कुछ सप्ताह से चेन्नई में बहुत गर्मी है, तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मुझे पता चला है कि पिच पर पर्याप्त पानी डाला जा रहा है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा अत्यधिक गर्मी के कारण पिच खुरदरी होती जायेगी। उन्होंने कहा, ‘ऐसी स्थिति में मैच के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों का महत्व बढ़ जाएगा। यही कारण हो सकता है कि बल्लेबाज स्पिनरों की मददगार पिचों पर अभ्यास कर रहे हैं।’

श्रीलंका में मुंह को खाई थी, इसलिए खास प्लानिंग

भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने हाल ही माना था कि भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका दौरे पर स्पिन की चुनौती से निपटने में विफल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका ने हमेशा परेशान किया। भारतीय टीम का ध्यान अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में अच्छा करने पर है। टीम ऐसे में स्पिन का सामना करने के मामले में बैकफुट पर चली गयी है, जो हमेशा से उसकी मजबूती मानी जाती रही है।’

प्लेइंग-11 की रणनीति तैयार, इस तरह भारत करेगा बांग्लादेश को हैरान

भारतीय टीम बुधवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग ले सकती है। टीम मंगलवार को धूप और गर्मी के बीच अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। मैच के लिए चुनी गयी लाल मिट्टी वाली पिच को देखते हुए अगर भारतीय टीम प्रबंधन तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैच में उतरे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। टीम में कुलदीप यादव की जगह आकाश दीप या यश दयाल को मौका मिल सकता है।

कानपुर के लिए चेन्नई से अलग होगा प्लान

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे से पहले टीम के तेज गेंदबाजों को परखना चहेगी। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा और टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनरों के खेलने की पूरी संभावना होगी। हालांकि, यह बाद की बात है। पहले चेन्नई टेस्ट भारत हर हाल में जीतना चाहेगा।

भारत के लिए ये एक्स फैक्टर

भारतीय टीम के अधिकतर बड़े खिलाड़ी लगभग एक महीने से आराम कर रहे हैं। वे पूरी तरह से फ्रेश हैं। दूसरी ओर, बांग्लादेशी टीम पाकिस्तान में सीरीज खेलकर आई है। उन्हें पाकिस्तान से यहां पूरी तरह से अलग पिच और माहौल मिलने वाला है। चेन्नई के हिसाब से खुद को सेट करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। भारत को घरेलू माहौल का फायदा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.