डाॅक्टर के घर हुई चोरी की वारदात के नेपाल से खुलेंगे राज, जांच के लिए रवाना होगी भोपाल पुलिस

Updated on 26-08-2024 12:59 PM
भोपाल। शाहपुरा में डाक्टर के घर भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले नौकर दंपती और उनके साथी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।शुक्रवार की देर रात पांच लाख रूपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुराकर भागने के बाद से अब तक आरोपितों की लोकेशन का पता पुलिस नहीं लगा पाई है, क्योंकि न तो वे किसी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं और न ही उन्होंने घटना के बाद से मोबाइल फोन चालू किया है।

ऐसे में पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू करने की तैयारी की है। घटना के ठीक तीन दिन पहले नौकर गगन थापा का ससुर चक्रबहादुर शाही अपने न्यू मार्केट स्थित घर से नेपाल गया था और अब भोपाल पुलिस भी उससे पूछताछ के लिए नेपाल रवाना होगी। संभवत: सोमवार को पुलिस की टीम आरोपितों के ठिकाने का पता लगाने नेपाल जाएगी।

नेपाल के कालीकोट का रहने वाला है आरोपित गगन

मामले की जांच कर रहे एसआइ लालजी मिश्रा के अनुसार 32 वर्षीय गगन थापा शाहपुरा सी-सेक्टर स्थित डाक्टर विजय निचलानी के यहां काम करता था। वह उसी बिल्डिंग में अपनी पत्नी संगीता और ढ़ाई वर्ष की बेटी के साथ ढाई वर्ष से रह रहा था।

शुक्रवार को जब डाक्टर का पूरा परिवार अलग-अलग काम से दूसरे शहर गया तो उनकी बेटी व दामाद आकर घर में रात रूके थे। यहां नौकर दंपती गगन और संगीता ने उनके भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी कर फरार हो गए।

भोजन में नशीला पदार्थ मिलाने व चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लालजी मिश्रा ने बताया कि अब तक न तो वे किसी सीसीटीवी में दिखे हैं और न उनकी लोकेशन का पता चल सका है। ऐसे में हम नेपाल से जांच की शुरूआत करेंगे।

वहीं डाक्टर विजय के छोटे भाई अजय ने बताया कि गगन नेपाल के कालीकोट का रहने वाला है। ढाई साल पहले परिचित विष्णु थापा के कहने पर उसे काम कर रखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.