'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- कार्तिक आर्यन और अनन्या की ये होगी बेस्ट फिल्म

Updated on 18-12-2025 05:48 PM
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर फाइनली आज गुरुवार को रिलीज हो चुका है। करीब 3 मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में कार्तिक आर्यन के बिंदास अंदाज से होता है जिसे न तो बीते कल में इंटरेस्ट है और न ही आनेवाले कल के लिए वो परेशान होकर जीना चाहता है। वो सिर्फ आज में यकीन करता है। ट्रेलर में अनन्या पांडे की एंट्री होती है, जो फिल्म में एक राइटर के रोल में दिख रही हैं।

इस ट्रेलर में जहां सारी झलकियां देखी-दिखाई सी नजर आ रही, वहीं बीच-बीच में अनन्या को इम्प्रेस करने के लिए जिस तरह के पंच लाइन मारते हैं उसे सुनकर वो हर बार मुंह बनाती हैं। ट्रेलर में विदेशों के खूबसूरत लोकेशंस, और शानदार नजारे हैं। हालांकि, डांस-गाना , मजाक-मस्ती के बीच आखिर में कुछ इमोशनल झलकियां भी हैं जिसमें जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं।

वो मोड़ आता है जहां उन्हें अलग होने की नौबत आ जाती

इस अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के ट्रेलर में रोमांस और कॉमेडी के बीच दोनों में नोक-झोंक भी दिखती है। शुरुआत में हर बात पर चिढ़ने वाली अनन्या आखिरकार कार्तिक के प्यार में पड़ जाती है। दोनों के बीच रोमांस भी दिखता है लेकिन फिर वो मोड़ आता है जहां उन्हें अलग होने की नौबत आ जाती है। कार्तिक इसके लिए तैयार हो जाते हैं और कुछ इमोशनल डायलॉग भी मारते दिखते हैं। फिल्म में हैप्पी एंडिंग मोमेंट हैं जो अक्सर धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्मों में आप देखते आए हैं।

25 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म

समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। ये इस साल क्रिसमस पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को देख जहां कुछ लोगों ने कहा है कि - ये कार्तिक की नंबर वन फिल्म बनेगी वहीं कुछ ने कहा है- फिल्म में सीरियस सोशल मेसेज है जिसके लिए हमारा समाज तैयार नहीं। कुछ ने तो ये भी कहा है- कार्तिक आर्यन और अनन्या के ये फिल्म बेस्ट होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.