खोपड़ी में ब्रह्मांड... अमिताभ बच्चन ने देर रात किया ट्वीट, यूजर्स ने पीट लिया माथा, बोले- अब बस कर दो अंकल!
Updated on
09-10-2025 12:07 PM
अमिताभ बच्चन की फिल्में भी आजकल इतनी चर्चा नहीं बटोरतीं, जितनी चर्चा उनके ट्वीट्स की होती है। सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वाले मेगास्टार रात के एक-डेढ़ बजे भी ट्वीट करने से पीछे नहीं हटते। कई बार तो वो ऐसे अजीबोगरीब पोस्ट कर देते हैं कि यूजर्स खूब मौज लेते हैं। हाल ही उन्होंने रात के ढाई बजे ब्रह्मांड के हिलने को लेकर एक अजीब पोस्ट किया था, जिसे देख यूजर्स ने उनकी खूब फिरकी ली। और अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा लिख दिया कि खुद उनकी भी हंसी छूट गई। उनके ट्वीट पर यूजर्स भी खूब मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं।
82 वर्षीय सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने अपने X अकाउंट पर 8 अक्टूबर की रात 10 बजकर 28 मिनट पर एक ट्वीट किया। 8 अक्टूबर की रात ढाई बजे अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- ऊपर देखा, इधर उधर देखा- पूरा ब्रह्मांड हिल गया। और अब उन्होंने 'खोपड़ी में ब्रह्मांड' की बात की।
अमिताभ बच्चन का खोपड़ी और ब्रह्मांड पर ट्वीट वायरल
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, 'T 5526- .... बाद में पता चला कि ब्रह्मांड तो खोपड़ी में है।' इसके साथ ही उनकी हंसी छूट गई और लाफिंग इमोजी बनाए। इस पर यूजर्स ने मजेदार ट्वीट्स किए। एक ने लिखा, 'जया जी ने बताया होगा।' एक का ट्वीट था, 'श्रीमान जी कभी ब्रह्मांड हिलता है और कभी ब्रह्मांड खोपड़ी के अंदर आ जाता है। मैं कहता हूं कुछ तो गड़बड है। या तो ब्रह्मांड छोटा हो गया है या खोपड़ी बड़ी।
यूजर्स ने लिए मजे, किए मजेदार कमेंट्स
एक और यूजर ने लिखा, 'कभी कभी अक्ल दाढ़ 85 की उम्र में भी आती है?' एक ने लिखा, 'इसीलिए तो सिर पर डंडा पड़ने पर तारे दिखते हैं।' एक बोला, 'आपकी खोपड़ी में तो सच में ब्रह्मांड है, क्योंकि आप KBC के होस्ट हैं। एक का ट्वीट है, 'लगता है किसी ट्रक के पीछे लिखा देख लिया है यहां ट्वीट कर दिया।' एक बोला, 'बस कर जाओ अंकल। बुढ़ापे में बकवास करने की भी कोई सीमा, कोई रेखा होती है।
लाख मजाक उड़ाए जाने पर भी अमिताभ बच्चन रहते हैं शांत
वैसे, मानना पड़ेगा कि यूजर्स अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स पर जिस तरह के रिएक्शन देते हैं और कमेंट्स करते हैं, उन्हें मेगास्टार खुद पर हावी नहीं होने देते। वह तब भी लगातार ट्वीट्स करते हैं। ट्वीट नंबर गलत भी हो जाता है, तो सही तरह लिखकर पब्लिकली माफी मांगने से भी नहीं चूकते।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…