'अमेरिका ने 20 साल कहा, ईरान 5 पर हुआ राजी,' इस्लामाबाद में तेहरान के परमाणु सपने पर अड़ गए थे दोनों पक्ष, नहीं हुई डील

Updated on 14-04-2026 01:41 PM
वॉशिंगटन: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई वार्ता के फेल होने में कथित तौर पर ईरान का परमाणु कार्यक्रम अहम वजह बना है। बातचीत में अमेरिका की ओर से ईरान से यूरेनियम संवर्धन पर 20 साल की रोक स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा गया। ईरान ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया। ईरानी डेलीगेशन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह इस मामले में पांच साल से ज्यादा फ्रीज करने की बात नहीं मानेगा। ऐसे में यह मुद्दा बातचीत में अहम अड़चन बन गया।

अमेरिकी अखबार एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में अमेरिका ने ईरान के यूरेनियम पर कम से कम 20 साल की रोक का सुझाव दिया। साथ ही और भी कई अन्य तरह की पाबंदियों पर जोर दिया। तेहरान ने इसे वॉशिंगटन की मांगों को 'बहुत ज्यादा' माना और इस पर दोनों पक्षों में कोई सहमति नहीं बन पाई। ईरान ने ने पांच साल के लिए संवर्धन रोकने की पेशकश की, जिस पर अमेरिकी नहीं माने।

ईरान और अमेरिका की अपनी-अपनी मांगें

ईरान के यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह रोकने और अपने मौजूदा भंडार को खत्म करने के सवाल इस्लामाबाद वार्ता में सबसे बड़ी बाधा बने। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी वार्ताकारों ने ईरान से अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम को देश से बाहर भेजने की मांग की। ईरान ने इसके बजाय डाउन-ब्लेंडिंग (कम सांद्रता में बदलने) की एक निगरानी वाली प्रक्रिया का प्रस्ताव रखा।दोनों पक्षों में गतिरोध के बावजूद एक अमेरिकी अधिकारी ने एक्सियोस से कहा है कि वार्ता टूटी नहीं है। अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और संभावित समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की की मध्यस्थता से हो रही बातचीत से 21 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर से पहले कोई नतीजा निकलने की उम्मीद की जा रही है।

12 साल की रोक पर बनेगी सहमति?

एक्सपर्ट इयान ब्रेमर ने मंगलवार को दावा किया है कि अमेरिका और ईरान यूरेनियम संवर्धन पर बीच के रास्ते (12 साल की रोक) के जरिए समझौते के करीब पहुंच रहे हैं। अमेरिका और ईरान की वार्त की मेजबानी करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कहा है कि दोनों पक्षों के बीच बचे हुए मतभेदों को दूर करने के प्रयास जारी हैं और समझौते की उम्मीद बरकरार है।
ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से अमेरिका, इजरायल और पश्चिम के देशों के लिए चिंता का सबब रहा है। हालांकि ईरान ने बार-बार कहा है कि उसका परमाणु बम बनाने का कोई इरादा नहीं है। इसके बावजूद बीते कुछ महीनों में ही अमेरिका और इजरायल दो बार (जून 2025 और फरवरी, 2026) ईरान पर हमला कर चुके हैं।

ईरान के अमेरिका-इजरायल से चल रहे युद्ध में 39 दिन बाद 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ है। दो हफ्ते की जंगबंदी के बाद दोनों पक्षों की शनिवार को इस्लामाबाद में बैठक हुई। बैठक में युद्ध को स्थायी तौर पर खत्म करने के लिए समझौते की उम्मीद थी लेकिन 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा रही। वार्ता फेल के पीछे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वजह माना गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.