भारत की भी Su-57 नजर
भारत के लिए लिए रूसी हथियार दशकों से भरोसेमंद रहे हैं। रूस के Su-57 की खरीद पर भारत मे विचार हो रहा है। भारत की वायुसेना को अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की सख्त जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए जिन विकल्पों पर विचार हो रहा है, उनमें एक अहम नाम रूसी Su-57 जेट का है।भारत की नजर में रूस का सुखोई Su-57 है लेकिन अमेरिका से रिश्ते सुधारने की कोशिश में लगी दिल्ली के लिए यह डील आसान नहीं होगी। अल्जीरिया के लिए अमेरिका ने जिस तरह का रुख दिखाया है। उसे देखते हुए इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि भारत अगर इस जेट को खरीदेगा तो अमेरिका नाराज होगा।



