इंतजार हुआ खत्म, दशहरा से पहले आएगी पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, सरकार ने जारी की डेट

Updated on 26-09-2024 11:40 AM

इंदौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किश्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छ खबर है। यह किश्त 5 अक्टूबर को जारी की जाएगी। पीएम किसान की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।


इससे पहले 17वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून 2024 को वाराणसी में जारी की थी। बता दें इस सरकारी स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में दो हजार रुपये की सहायता दी जाती है, यानी वार्षिक छह हजार रुपये। यह रकम तीन किश्तों में अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर से मार्च में लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया


1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

2. रजिस्ट्रेशन लिंक: होमपेज पर रजिस्ट्रेशन या नए किसान के लिए रजिस्ट्रेशन का विकल्प देखें और क्लिक करें।

3. जानकारी भरें: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें, जैसे-

  • आधार नंबर
  • नाम
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण आदि।

4. दस्तावेज अपलोड करें: आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें, जैसे कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि।

5. सबमिट करें: सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।

6. स्थिति चेक करें: रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी आवेदन की स्थिति को पीएम किसान वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।


पीएम किसान योजना लाभार्थी कैसे चेक करें अपना स्टेटस


  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लाभार्थी स्थिति का विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें, जैसे-आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर आदि।
  • जानकारी भरने के बाद गेट डेटा या चेक स्टेटस बटन पर क्लिक करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.