ट्रंप से दो बार मिल चुके हैं मुनीर
दूसरी मीटिंग अक्टूबर में हुई, जब ट्रंप ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की मेजबानी की और अन्य मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ सार्वजनिक रूप से मुनीर को गाजा में शांति के लिए पाकिस्तान के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान ट्रंप ने मुनीर को अपना "पसंदीदा" फील्ड मार्शल भी बताया था। इस दौरान मुनीर ने ट्रंप को दुर्लभ पृथ्वी तत्वों और बेशकीमती रत्नों का एक बॉक्स भी सौंपा था, जिसकी तस्वीर पर ट्रंप की काफी आलोचना हुई थी।



