विकेट मेरा है, खाते में उसके जाना चाहिए...रवि बिश्नोई के हैरतंगेज कैच पर आवेश का दिल जीतने वाला बयान

Updated on 11-07-2024 05:21 PM
हरारे: रवि बिश्नोई हमेशा से मुस्तैद फील्डर रहे हैं लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में आवेश खान की गेंद पर ब्रायन बेनेट का जो अद्भुत कैच लपका , उससे उनके साथी खिलाड़ी भी हतप्रभ रह गए। भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढत बना ली। ड्रेसिंग रूम में चर्चा बिश्नोई के कैच की हो रही थी। आवेश ने मैच के बाद कहा, 'उसने जब वह कैच पकड़ा तो मुझे नहीं लगता है कि उसे ‘रिएक्शन टाइम’ मिला होगा। मैं भी समझ नहीं पाया कि पलक झपकते क्या हो गया। मैं हैरान था कि उसने वह कैच कैसे लपका। वह अपनी फील्डिंग पर काफी मेहनत करता है। यह विकेट भले ही मेरे नाम है लेकिन इसका श्रेय बिश्नोई को जाना चाहिए।'

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हमने श्रृंखला में बढ़त बना ली। बिशी का वह कैच शानदार था। क्रिकेट टीम का खेल है और फील्डिंग करते समय तो बिल्कुल टीम खेल रहता है। फील्डिंग करते समय लुत्फ उठाना महत्वपूर्ण होता है। ऐसा करने पर आप खेल में पूरी तरह से रहते हैं।’ बिश्नोई ने कहा, 'कैच लपककर अच्छा लग रहा है। हम पिछले दो तीन दिन से फील्डिंग पर बात कर रहे हैं। जब तक हम इस तरह के कैच नहीं लपकेंगे, हमें पता नहीं चलेगा कि कितने पास हैं या दूर।' रिंकू सिंह ने कहा, 'यह दर्शनीय कैच थ, उसने पहली बार ऐसा कैच नहीं लिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल में कई ऐसे कैच ले चुके हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.