तीन लोग जिसे बता रहे अपनी पत्नी, वो तो निकली गैंग की मास्टर माइंड

Updated on 11-09-2024 10:55 AM

इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो बार-बार शादी कर व्यवसायी और ज्वेलर्स से लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। इसमें लुटेरी दुल्हन ही मास्टर माइंड थी। इसके अलावा गिरोह के बाकी लोग कभी मामा-मामी, तो कभी चाचा-चाची बनकर शादी की रस्में निभाते थे। तीन पीड़ित अभी तक थाने पहुंच चुके हैं, जो गिरोह की सरगना वर्षा को अपनी-अपनी पत्नी बता रहे हैं।


एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक गोमा की फेल निवासी संदीप पिपलिया ने आरोपित वर्षा चौपड़ा (खातीपुरा), सुनीता उर्फ बसंती (बारौली), विजय कटारिया (बारौली) और रेखा निवासी सिंगापुर टाउनशिप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।


सब्जी व्यवसायी से किया थी लव मैरिज


सब्जी व्यवसायी संदीप ने वर्षा से पिछले साल 16 मई को प्रेम विवाह किया था। दस महीने बाद ही वर्षा प्लाट के लिए 10 लाख रुपये व अन्य सामान लेकर फरार हो गई। संदीप के मुताबिक वर्षा ने साजिश के तहत विवाद किया और मायके गई।


इस दौरान पता चला वह योगेश नानेरिया, कुलदीप ठाकुर के संपर्क में है। संदीप ने वर्षा को घर लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने फर्जी शिकायतें शुरू कर दीं। कुछ समय बाद वर्षा ने मुंबई के ज्वेलर्स दीपेश जैन से शादी कर ली। यहां दलाल विजय ने मामा, सुनीता ने मामी और रेखा ने चाची का किरदार निभाया।


10 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर भाग गई


आरोपित वर्षा 15 दिन बाद ही करीब 10 लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर भाग आई। दीपेश ने उसे ढूंढना चाहा लेकिन दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना की शिकायत की धमकी दी। सात जून को वर्षा ने ज्वेलर लक्ष्मण जैन बालोतरा (राजस्थान) से शादी कर ली।

इसमें भी रेखा ने मां, सुनीता ने मामी और विजय ने मामा बनकर रस्में पूरी कीं। वर्षा इस बार चार दिन रुकी और करीब 10 लाख रुपये व आभूषण लेकर फरार हो गई। पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया और मंगलवार को चारों को पकड़ लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.