अमेरिका में 14 साल में सबसे बुरी स्थिति, दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी के साथ महामारी में भी नहीं हुआ था ऐसा

Updated on 13-09-2024 06:57 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश की इकॉनमी सुस्त पड़ रही है। इसे देखते हुए फेड रिजर्व अगले हफ्ते होने वाली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कमी कर सकता है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है और वहां मंदी से पूरी दुनिया पर असर हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले तीन महीनों में 37 फीसदी छोटी कंपनियों की कमाई में गिरावट आई है। यह 2010 के बाद सबसे ज्यादा है। साल 2020 में कोरोना काल में भी ऐसा नहीं हुआ था। तब 35 फीसदी छोटी कंपनियों की कमाई में तिमाही गिरावट आई है।

लेबर और मटीरियल की बढ़ती लागत और बिक्री में गिरावट से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है। हाल में छोटी कंपनियों की बिक्री संभावना गिरकर चार साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। अमेरिका में छोटी कंपनियों को इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है जैसे कि देश की इकॉनमी मंदी से गुजर रही है। अमेरिका में 3.3 करोड़ छोटी कंपनियां हैं और देश की इकॉनमी में इनकी 44% हिस्सेदारी है। इन कंपनियों में 6.17 करोड़ लोग काम करते हैं जो प्राइवेट सेक्टर का कुल 46.4 फीसदी है।

452 कंपनियों का निकला दिवाला


अमेरिका में साल के पहले आठ महीनों में ही देश में 452 बड़ी कंपनियों का दिवाला निकल चुका है। यह पिछले 14 साल में दूसरा सबसे बड़ा नंबर है। साल 2020 में जब कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी तो लॉकडाउन के कारण साल के पहले आठ महीने यानी अगस्त तक 466 कंपनियां दिवालिया हुई थीं। इस साल अगस्त में 63 कंपनियां दिवालिया हो गई जबकि जुलाई में 49 कंपनियों का दिवाला निकला था। अमेरिकन इंडस्ट्री के लिए अगस्त पिछले चार साल में चौथा सबसे खराब महीना रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.