युवक ने वीडियो में चाकू से दी धमकी

Updated on 06-12-2025 11:59 AM

रायपुर  गुंडे बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म होने वाली बात पुरानी हो चली है। ऐसा इसलिए क्योंकि शातिर युवक ऑनलाइन चाकू मंगवाकर लोगो को धमका रहे है और धमकाने का वीडियों बनवाकर सोशल मीडिया में अपलोड भी कर रहे है। इस वारदात के सामने आने के बाद पुलिस के उन दावों की भी पोल पुरी तरह से खुलती है जिसे पुलिस पिछले दिनो दावे करती नजर आ रही थी कि ऑनलाइन हथियार सप्लाई करने वाली कंपनियों पर पुरी तरह से नकेल कस दी है।

एकबार फिर डीडी नगर थाना इलाके के चंगोराभांठा महादेव तालाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे युवक को अपने पैर छूने को कहता है और उसे चाकू से हमला करने की धमकी देता नजर आ रहा है। यह वीडियो इस बात का संकेत है कि ऑनलाइन प्लेटफार्मों और सोशल मीडिया पर नाबालिग और युवा अपराधियों की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है।

जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन वेबसाइटों पर विभिन्न प्रकार के धारदार और डिजाइनर चाकू आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। पुलिस लगातार इस कारोबार पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पूरी तरह से इसे बंद नहीं किया जा सका है।

इसी के परिणामस्वरूप कुछ अपराधी और नाबालिग व्यक्ति सोशल मीडिया पर अपराध से संबंधित वीडियो अपलोड कर अपने आप को हावी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के वीडियो न केवल बच्चों और युवाओं के बीच हिंसा की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि यह समाज में भय और असुरक्षा की स्थिति भी पैदा कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.