रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में रहती है खुन्नस, कई साल से चल रही अहंकार की लड़ाई? इंटरनेट की चर्चा और असल सच!
Updated on
11-06-2025 02:21 PM
बॉलीवुड में खान तिकड़ी को छोड़कर, नए जमाने के सबसे हरफनमौला एक्टर्स की जब भी बात होती है, तो रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है। दोनों कमाल के एक्टर हैं। उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर बनती हैं। और तो और, दीपिका पादुकोण दोनों के बीच की एक कड़ी भी हैं। रणबीर कपूर की एक्स दीपिका पादुकोण आज रणवीर सिंह की पत्नी और दुआ की मां हैं। सोशल मीडिया पर लंबे समय से यह चर्चा रही है कि कैमरे के सामने भले ही रणबीर और रणवीर एक-दूसरे से हंसी-ठिठोली करते हैं, लेकिन असल में दोनों के रिश्ते में कड़वाहट घुली है। यहां तक कहा गया कि दोनों में ईगो-क्लैश यानी अहंकार की लड़ाई है! पर क्या वाकई ऐसा है?
'बॉलीवुड हंगामा' से हालिया बातचीत में दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह दोनों के ही बेहद करीबी हैं। करण कहते हैं, 'दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझते हैं। उनमें कोई अहंकार नहीं है। यह सब उस नजर या लेंस से देखने का बहुत पुराना तरीका है। मैं नहीं देखता और मुझे यकीन है कि वे भी नहीं देखते।'
करण जौहर ने बताया कैसा है रणबीर और रणवीर का रिश्ता
करण जौहर ने आगे यह भी बताया कि असल में रणबीर और रणवीर के बीच अच्छी और पक्की दोस्ती है। दोनों ना सिर्फ एक-दूसरे के टच में रहते हैं, बल्कि एक-दूसरे की फिल्म के बारे में फीडबैक भी देते हैं। करण ने कहा, 'मुझे याद है कि 'ऐ दिल है मुश्किल' देखने के बाद, रणवीर मेरे घर आए और मुझसे इसको लेकर अपनी ओपिनियन बताई। यह अद्भुत था। फिर रणबीर ने 'मुझे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर फीडबैक दिया। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में हम सभी, बाकी किसी भी चीज से बढ़कर दोस्त हैं।'
दोनों ही सुपरस्टार्स से करण जौहर का है खास रिश्ता
करण जौहर ने दोनों ही सुपरस्टार्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। बताया कि वह रणबीर और रणवीर के साथ समय बिताते हैं, शॉपिंग करते हैं, पर्सनल लाइफ और इमोशन शेयर करते हैं।
'रामायण' में भगवान राम बनेंगे रणबीर कपूर
काम के मोर्चे पर, रणबीर कपूर इन दिनों 'रामायण' में बिजी हैं। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की इस फिल्म में वह पर्दे पर भगवान राम बनेंगे। जबकि उनके साथ KGF फेम यश होंगे, जो रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, लारा दत्ता, अमिताभ बच्चन, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल भी पौराणिक कथा के अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे।
भंसाली की 'लव एंड वॉर' में भी दिखेंगे रणबीर कपूर
नमित मल्होत्रा और यश इस पौराणिक महाकाव्य पर बन रही फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला भाग यानी 'रामायण पार्ट वन' दिवाली 2026 को सिनेमाघरों में आएगा। जबकि 'रामायण पार्ट टू' उसके अगले साल दिवाली 2027 को रिलीज की जाएगी। इसके अलावा, रणबीर कपूर आगे संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ भी नजर आएंगे।
आ रही है रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और 'डॉन 3'
दूसरी ओर, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'धुरंधर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह फरहान अख्तर के साथ एक्शन थ्रिलर 'डॉन 3' में बिजी होने वाले हैं।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…