जेनेरिक दवाओं को लेकर समाज के एक वर्ग में भ्रम, कहते हैं नकली दवाइयां

Updated on 27-08-2024 01:59 PM

बिलासपुर। शहर में जेनेरिक दवाओं को लेकर कई गलतफहमियां फैली हुई हैं। लोग इन दवाओं को नकली समझकर उनसे दूरी बनाते हैं और महंगी ब्रांडेड दवाओं को प्राथमिकता देते हैं। जबकि सच यह है कि जेनेरिक दवाएं भी ब्रांडेड दवाओं की तरह ही प्रभावी होती हैं।

जेनेरिक दवाओं की निर्माण सामग्री और गुणवत्ता मानक ब्रांडेड दवाओं के समान होते हैं, लेकिन कम कीमत के कारण उन्हें शक की नजर से देखा जाता है। शहरवासियों के इस भ्रम को दूर करने के लिए नईदुनिया की टीम ने विशेषज्ञों से बात की और पाया कि जेनेरिक दवाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी होती हैं।
क्यों होती है जेनेरिक दवाएं सस्ती
कोई नई दवा विकसित की जाती है, तो उसे बनाने वाली कंपनी पेटेंट के लिए आवेदन करती है। इससे उसे दवा की खोज और विकास पर हुए निवेश की भरपाई करने का अवसर मिलता है। इस अवधि में दवा को केवल कंपनी ही अपने ब्रांड नाम के तहत बेच सकती है। पेटेंट की अवधि समाप्त होने के बाद अन्य कंपनियों को भी उसी दवा का उत्पादन करने की अनुमति मिल जाती है।

ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जेनेरिक दवाएं इसलिए सस्ती होती हैं, क्योंकि उनके निर्माण में शोध और विकास की लागत शामिल नहीं होती और सरकार भी इनकी कीमतें नियंत्रित करती हैं।
थायराइड, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में ब्रांडेड और जेनेरिक दवाओं की कीमतों में काफी अंतर है।

उदाहरण के तौर पर थायराइड की ब्रांडेड दवा थय्रोक्स 150 की कीमत 230 रुपये है, जबकि इसके जेनेरिक संस्करण थय्रोक्सिनोल की कीमत मात्र 80 रुपये है। इसी तरह शुगर की दवा गल्वस मेट 50-500 की कीमत 361 रुपये है, जबकि इसका जेनेरिक विकल्प विलाड़लीप मेट 77 रुपये में उपलब्ध है।

इसी तरह ब्लड प्रेशर के लिए टेलीप्रेस एएम की कीमत 319 रुपये है, जबकि टेल्कानोल एएम जैसी जेनेरिक दवा सिर्फ 48 रुपये में राज्य सरकार द्वारा संचालित्य धन्वंतरि मेडिकल स्टोर में मिल जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.