राजस्व वसूली का काम निजी हाथों में दिए जाने को लेकर शहर सरकार में संशय

Updated on 21-08-2024 12:55 PM
 भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा राजस्व वसूली का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपा जाना है इसको लेकर पूर्व में किए किए प्रयोग विफल रहे है । ऐसे में एक बार फिर से इस काम को निजी एजेंसी को सौंपा जाए या नहीं? इसको लेकर निगम प्रशासन में संशय है। लिहाजा महापौर परिषद की आगामी बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा होगा या नहीं, इसको लेकर महापौर मालती राय से लेकर राजस्व प्रभारी जगदीश यादव सहित अधिकारी भी कुछ भी स्पष्ट कहने को तैयार नहीं है।

हर बार रहे हाथ खाली

बता दें कि राजस्व वसूली का काम निजी हाथों में सौंपने को लेकर नगर निगम का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। उसकी ओर से तीन बार यह कवायद की गई, लेकिन तीनों ही बार या तो एजेंसी काम छोड़कर भाग गई या अपेक्षित नतीजे न मिलने पर राजस्व वसूली का काम उनसे वापस ले लिया गया।

एमआईसी बैठक का इंतजार

इस मामले को लेकर इस माह के अंत या सितंबर की शुरुआत में महापौर मालती राय महापौर परिषद की बैठक करेंगी, जिसमें एजेंडा तय होगा। हालांकि वसूली का काम निजी हाथों में सौंपे जाने को लेकर संशय है, लिहाजा इस बार भी शायद यह प्रस्ताव न आए। वहीं निगम के जानकारों की मानें तो इस बार भी यदि प्रस्ताव आया तो इस प्रयोग के विफल होने की पूरी संभावनाएं है।

जल्द होगी परिषद की बैठक

उधर नगर निगम परिषद की बैठक सितंबर माह के पहले सप्ताह में संभावित है। निगम के नियमानुसार हर दो माह बाद परिषद की बैठक बुलाना अनिवार्य है। जल्द ही मेयर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी जल्द ही परिषद की बैठक की तारीख तय करेंगे। सूत्र बताते है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में बैठक होने की संभावनाएं हैं।
इनका कहना है
इस मामले को एमआईसी में रखा जाएगा। सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा। पूर्व के अनुभवों को भी ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
                                                        - मालती राय, महापौर, भोपाल नगर निगम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.