'हमारे सामने टिकने की औकात नहीं', जॉनी लीवर ने मॉडर्न कॉमेडियन्स को अश्लील जोक्स के लिए लगाई लताड़, दिया चैलेंज

Updated on 25-07-2025 01:02 PM
इंडस्ट्री में पिछले चार दशक से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले एक्टर-कॉमेडियन जॉनी लीवर ने आजकल की फिल्मों और स्टैंड-अप कॉमेडी पर भड़ास निकाली है। अश्लीलता और डबल मीनिंग वाले जोक्स मारने वाले कॉमेडियन्स पर कटाक्ष किया है और चैलेंज भी दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के साथ बातचीत में भारतीय कॉमेडी में आए बदलाव पर बात की और अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने हॉलीवुड के बढ़ते प्रभाव को इन सबके लिए जिम्मेदार ठहराया।

जॉनी लीवर ने इंटरव्यू में कहा, 'हॉलीवुड फिल्मों के कारण लोग आजकल खुलेआम गालियां दे रहे हैं। वहां पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना और बेहूदे जोक्स मारने आम बात है। और अब एक्टर्स और कॉमेडियन भी उनकी नकल कर रहे हैं। उन्होंने इसे आदत बना लिया है। वो अब सिर्फ इंग्लिश फिल्में ही देखते हैं।' वहीं, कुनिका ने भी कहा, 'उनमें से बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अब सही से हिंदी भी नहीं जानते।'

जॉनी लीवर ने स्टैंड-अप के डबल मीनिंग पर कहा

जॉनी लीवर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अलग-अलग किरदार से हंसाया है। उन्होंने कहा, 'वो हॉलीवुड से हूबहू चीजें सीख लेते हैं और ये सोचते हैं कि चल जाएगा क्या फर्क पड़ता है। इसी तरह से डबल मीनिग वाले जोक्स इतने आम हो गए हैं।' एक्टर ने आगे कहा, 'आजकल कई सारे स्टैंड-अप कंटेंट में डबल मीनिंग भरा होता है। लेकिन जब हमें कॉमेडी की ट्रेनिंग दी गई थी को सिखाया गया था कि कभी इस तरह की चीजें न करें। अगर हम डबल मीनिंग वाली बातें करने लगें तो ये नए लोग हमारे सामने टिक भी नहीं पाएंगे। उनकी औकात नहीं कि हमारे सामने टिक सकें। लेकिन हमने वो रास्ता नहीं अपनाया।'

जॉनी लीवर ने दिया नए कॉमेडियन्स को चैलेंज

जॉनी लीवर ने चैलेंज करते हुए आगे कहा, 'अगर वो इतने ही टैलेंटेड हैं तो मैं उनको चैलेंज करता हूं कि वह कुछ साफ-सुथरा बोलकर दिखाएं, जिससे लोगों को हंसी आए। ये असली टेस्ट है। मैं ये नहीं कर रहा हूं कि वो खराब हैं। लोग उनका कंटेंट इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन मेरे पास एक फैमिली ऑडियंस है। मुझे उसके प्रति जवाबदेह होना होगा।' उन्होंने बेटी जेमी लीवर के बारे में कहा कि वह भी अकेले शो करती है। लेकिन उसके कंटेंट में अश्लीलता नहीं होती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.