उनको मांग रखने का कोई हक ही नहीं... अमेरिका ने ठुकराईं पुतिन की यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की शर्तें

Updated on 15-06-2024 04:53 PM
वॉशिंगटन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन में युद्ध रोकने और शांति वार्ता शुरू करने के लिए रखी गई शर्तों को अमेरिका ने ठुकरा दिया है। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन से मांग करने का अधिकार नहीं है। ऑस्टिन ने रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की सफलताओं को बताते हुए ये यह टिप्पणी की। पुतिन ने घोषणा की थी कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होता है और उनके देश को चार प्रांत सौंप देता है तो रूस युद्ध समाप्त कर सकते है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लॉयड ऑस्टिन ने ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'रूस ऐसी स्थिति में नहीं है, जिसमें वह बताए कि यूक्रेन को क्या करना चाहिए। वह रूस को यह निर्देश नहीं दे सकता कि उन्हें शांति लाने के लिए क्या करना चाहिए। रूस के बेवजह के आक्रमण में हजारों सैनिक घायल हुए और मारे गए। अगर उसे युद्ध खत्म करना है तो आज ही कर सकता है। हम रूस से ऐसा करने और यूक्रेनी संप्रभु क्षेत्र छोड़ने का आह्वान करेंगे।'

रूस बिना शर्त युद्ध रोके: ऑस्टिन

ऑस्टिन ने कहा कि रूस के कब्जे में करीब 20 फीसदी यूक्रेनी क्षेत्र है। हम यूक्रेन शांति के आधार के रूप में रूस की पूर्ण वापसी और अपनी क्षेत्रीय अखंडता की बहाली पर जोर देता है। ऑस्टिन ने यह भी कहा कि अल्पावधि में नाटो के विस्तार की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक निर्णय है जो नाटो गठबंधन के 32 सदस्य किसी समय लेंगे, मुझे ऐसी कोई इच्छा या संकेत नहीं दिख रहा है कि हम निकट भविष्य में किसी भी समय विस्तार करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इससे पहले कहा था कि यूक्रेन का भविष्य उसके तटस्थ स्थिति अपनाने, अपनी सेना वापस बुलाने और रूस के साथ बातचीत शुरू करने पर निर्भर है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से शांति वार्ता शुरू करने के लिए जो शर्तें रखी हैं, उनमें यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन और जापोरजिया से अपने सैनिक हटाने होंगे और नाटो में शामिल नहीं होने का वादा करन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.