तीसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में कल:चंबल के बीहड़ में डिफेंस सेक्टर में निवेश की उम्मीद

Updated on 27-08-2024 01:38 PM

ग्वालियर में 28 अगस्त को होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मोहन सरकार को ग्वालियर - चंबल के बीहड़ क्षेत्र में डिफेंस सेक्टर में निवेश के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सरकार यहां आईटी, पर्यटन, एथेनॉल उत्पादन, लैदर फुटवियर, खाद्य प्रसंस्करण व दुग्ध आधारित इकाइयों के निवेश को भी पूरा प्रोत्साहन देगी।

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव बुधवार को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में होने जा रही है। इस कॉन्क्लेव की समीक्षा खुद मुख्यमंत्री कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल के बीहड़ क्षेत्र की जमीन पर डिफेन्स सेक्टर में निवेश के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जल्द ही चर्चा की जाएगी। अडानी समूह व अन्य बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने डिफेंस सेक्टर में निवेश करने के लिए रुचि दिखाई है। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को प्रदेश में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यह भी कह चुके हैं कि ग्वालियर के साडा क्षेत्र (विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण) में औद्योगिक निवेश के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। औद्योगिक गतिविधियों के लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराने में रियायत भी देगी। इसके लिए शासन स्तर से तत्परता से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि साडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में आईटी, पर्यटन, एथेनॉल उत्पादन, लैदर फुटवियर, खाद्य प्रसंस्करण व दुग्ध आधारित इकाइयों के निवेश को भी पूरा प्रोत्साहन देगी।

28 अगस्त को ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं उद्योगपति व निवेशक भाग लेंगे। इसके पहले मार्च में उज्जैन और जुलाई में जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो चुकी है।

सात देशों के ट्रेड कमिश्नर, नामी उद्योगपति आएंगे

  • इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए अब तक 7 देशों के ट्रेड कमिश्नर के आने की सहमति मिल चुकी है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में जिन देशों के ट्रेड कमिश्नर द्वारा आने की सहमति दी गई है, उनमें नीदरलैंड, जाम्बिया, कनाडा, कोस्टारिका, ताइवान, टोंगो व घाना शामिल हैं।
  • अडानी समूह से करन अडानी एवं एक्सेंचर जैसी जानी-मानी कंपनियों के सीईओ सहित बड़े-बड़े उद्योगपति व निवेशक भी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में आ रहे हैं।
  • इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के प्रदर्शनी सेक्टर में विभिन्न उत्पादों पर 42 सेक्टर लगेंगे।
  • इस कॉन्क्लेव में इन्वेस्टमेंट से जुड़े विभागों के प्रमुख सचिवों के प्रजेंटेशन के साथ निवेश को लेकर वन-टू-वन मीट भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.